फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Those already booked tickets will be canceled

जिनका पहले से बुक है टिकट वह हो जाएगा निरस्त

Tue, 13 Aug 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Those already booked tickets will be canceled
Those already booked tickets will be canceled
जिनका पहले से बुक है टिकट, वह हो जाएगा निरस्त
विज्ञापन

0 15 अगस्त को महिलाओं के फ्री सफर के चलते रोडवेज का निर्णय
0 बुक टिकट का रोडवेज देगा रिफंड, बाद में दूसरी टिकट पर मिलेगी पूर्व वाली ही सीट
प्रयागराज। रक्षा बंधन के अवसर पर रोडवेज द्वारा एसी समेत सभी बसों में महिलाओं के फ्री सफर की घोषणा की है। ऐसे में जिन महिलाओं ने पूर्व में एसी बसों में अपने टिकट बुक करवा रखे हैं उन्हें रोडवेज निरस्त कर देगा। हालांकि राहत की बात ये है कि ऐसी महिलाओं को रोडवेज दूसरा टिकट मुहैया कराएगा। साथ ही उनकी जो सीट पूर्व में बुक थी वही सीट उन्हें दुबारा उपलब्ध होगी और पूर्व में बुक की गई टिकट का रिफंड भी रोडवेज उन्हें देगा।
रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक टीके एस बिसेन के मुताबिक रक्षा बंधन के अवसर पर 14 अगस्त की रात 12 बजे से 15 अगस्त की रात 12 बजे रोडवेज की सभी श्रेणी की बसोें में महिला नि:शुल्क सफर कर सकती हैं। इसमें एसी बसें भी शामिल हैं। तमाम महिला यात्रियों ने पूर्व में 15 अगस्त के लिए एसी बसों में अपनी टिकट बुक करवा रखी हैं। ऐसी सभी महिला यात्रियों का टिकट रोडवेज निरस्त करेगा। निरस्त करने के साथ ही उनका किराया भी वापस किया जाएगा। इसके स्थान पर संबधित महिला यात्रियों को दूसरा टिकट बुक होगा। हालांकि सीट उन्हें वहीं मिलेगी जो उन्होंने पूर्व में ही बुक करवाई थी। क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ महिला के साथ कोई पुरुष यात्री सफर कर रहा होगा तो उसे अपना पूरा किराया देना होगा।
विज्ञापन

रोडवेज की अतिरिक्त बसों का संचालन आज से
0 रक्षा बंधन के अवसर पर रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन मंगलवार से शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रयागराज से लखनऊ, वाराणसी एवं प्रतापगढ़ के लिए कुल 35 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन 13 से 18 अगस्त तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed