फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   This time there will be many confluence ghats in the Magh Mela preparations are also underway to connect Arail

Prayagraj Magh Mela : इस बार माघ मेले में होंगे कई संगम घाट, अरैल को भी जोड़ने की तैयारी

Mon, 01 Dec 2025 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Dec 2025 06:02 PM IST
सार

रविवार को प्रयागराज आए नगर विकास मंत्री एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा ने संबंधित विभागों के साथ माघ मेले की तैयारी की समीक्षा की। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान मंत्री एके शर्मा भीड़ के बेहतर प्रबंधन और अरैल क्षेत्र को माघ मेला क्षेत्र से सीधे जोड़ने के लिए महाकुंभ 2025 की तरह दो अतिरिक्त पीपा पुलों को बनाने पर विचार करने के लिए कहा।

विज्ञापन
This time there will be many confluence ghats in the Magh Mela preparations are also underway to connect Arail
माघ मेला क्षेत्र में तैयार किए जा रहे हैं घाट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इस बार माघ मेले में स्नानार्थियाें के लिए कई अलग-अलग संगम घाट होंगे। अरैल को भी पांटून पुलों से जोड़ने की तैयारी है। रविवार को प्रयागराज आए नगर विकास मंत्री एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा ने संबंधित विभागों के साथ माघ मेले की तैयारी की समीक्षा की। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान मंत्री एके शर्मा भीड़ के बेहतर प्रबंधन और अरैल क्षेत्र को माघ मेला क्षेत्र से सीधे जोड़ने के लिए महाकुंभ 2025 की तरह दो अतिरिक्त पीपा पुलों को बनाने पर विचार करने के लिए कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरैल में बने घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में वहां से मेला क्षेत्र को जोड़ने के लिए पुल होने चाहिए।

विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि बहुत देर नहीं हुई हो और पुल बनाए जा सकते हों तो इस दिशा में अवश्य प्रयास करें। मंत्री ने शास्त्रों में हुए वर्णन का उदाहरण देते हुए कहा कि मान्यता के अनुसार संगम क्षेत्र बहुत बड़ा है और सभी घाट संगम घाट हैं। इसलिए आने वाले स्नानार्थियों को इस विषय में और जागरूक करते हुए उन्हें उनके निकटतम घाट पर स्नान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सभी घाटों पर संगम 1, संगम 2, संगम 3 जैसे साइनेज बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए, ताकि संगम नोज पर अनावश्यक भीड़ को बढ़ने से रोका जा सके। साथ ही मेले के दौरान पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ जल की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। मंत्री ने मेले के आयोजन से जुड़े विभागों को 15 दिसंबर तक सभी कार्यों को पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मेले के दौरान गंगा नदी में जल की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को पांटून पुल के निर्माण और चकर्ड प्लेट को बिछाए जाने के कार्य को समय से पूर्ण करने और नगर निगम को घाटों और सड़कों की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि मेला क्षेत्र और शहर में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें।

पुलिस विभाग को मेले में यातायात व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन व पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का देश-दुनिया से आने का अनुमान है, जिसके अनुरूप सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। बैठक में अपर मेलाधिकारी ने बताया कि इस बार मेले में क्या नया होगा और श्रद्धालुओं को किस तरह से इसका फायदा मिलेगा। बैठक में महापौर उमेश चंद्र गणेश केशरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, मुख्य चिकित्साधिकारी एके तिवारी रहे।

सीसीवीटी कैमरों व ड्रोन से होगी निगरानी

मंत्री एके शर्मा ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित करते के लिए जनपद और मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से पूरी तरह कवर करने, उन कैमरों को आईसीसीसी से इंटीग्रेट करने, ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों को और प्रभावी बनाने और तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार करने के भी निर्देश दिए। साथ ही बेहतर ट्रैफिक मूवमेंट प्लान और भीड़ प्रबंधन के मद्देनजर अंतरजनपदीय व अंतरराज्यीय समन्वय स्थापित करते हुए ट्रैफिक प्लान बनाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed