फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   This time the designer dress wear Kanha '

इस बार डिजाइनर पोशाक पहनेंगे ‘कान्हा’

Thu, 27 Aug 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 27 Aug 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। फैशन का असर इस बार जन्माष्टमी पर भी दिखेगा। कान्हा डिजाइनर कपड़ों, ब्रांडेड गहनों में नजर आएंगे। अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) ने इसके लिए तैयारी की है। कान्हा के लिए विशेष परिधान तैयार कराए गए हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ये परिधान कृष्ण को पहनाए जाएंगे। इन परिधानों को मुंबई के नामीगिरामी डिजाइनरों द्वारा तैयार कराया गया है।
विज्ञापन


काशीनगर बलुआघाट स्थित इस्कान मंदिर के उपाध्यक्ष वेणुविजयदास ने बताया कि जन्मोत्सव पर कृष्ण को पहनाए जाने जाने वाले परिधान को विशेष रूप से तैयार कराया गया है। मुंबई के डिजाइनरों ने रेशम के परिधान पर चांदी, सोने, अमेरिकन डायमंड और मोतियों को जड़ा है और उसे एक नया लुक दिया है। इससे कृष्ण का परिधान भव्य और आकर्षक हो गया है।
विज्ञापन


वेणु विजय दास ने विशेष परिधान को तैयार करने में किए गए खर्च के बारे में बताया कि इसे तैयार कराने में डेढ़ लाख खर्च किए गए हैं, जिस पर डिजाइनरों ने 45 दिन का समय लगाया है। कहा गुलाबी रंग की पोशाक से मैच करते ब्रांडेड गहने कान्हा को पहनाए जाएंगे। कान्हा की पोशाक की तरह राधा जी भी विशेष डिजाइन वाली पोशाक तैयार कराई गई है। इस पर भी इतना ही खर्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस्कान मंदिर में आयोजित होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत चार सितंबर को शोभायात्रा से होगी। वेणु विजय दास के मुताबिक शोभायात्रा सिविल लाइंस काफी हाउस के निकट से आरंभ होगी। जो हनुमत निकेतन होते हुए जॉनसेनगंज, जीरो रोड, घंटाघर, मुट्टीगंज पहुंचेगी। बलुआघाट होते हुए मंदिर पहुंच कर समाप्त होगी। शोभायात्रा में छह झांकियां शामिल हाेंगी। जिसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed