फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   This time in the Magh Mela the glimpse of the Aquarius

माघ मेला में इस बार दिखेगी कुंभ की झलक

Fri, 14 Jun 2019 01:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
This time in the Magh Mela the glimpse of the Aquarius
Kumbh Mela 2019
इस बार के माघ मेले में कुंभ की झलक दिखेगी। अफसरों ने इसका खाका तैयार कर लिया है। योजना के मुताबिक बारिश को छोड़कर वर्ष पर्यंत पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस पर 97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन को अनुमोदन के लिए प्रस्तावित कार्यों का प्रस्ताव भेजा गया है। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त सभागार में बृहस्पतिवार को प्रयागराज मेला प्राधिकरण की पांचवी बैठक में ये निर्णय लिए गए। प्राधिकरण अध्यक्ष कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल ने अध्यक्षता करते हुए संगम (मेला क्षेत्र) में कुंभ की तर्ज पर सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि सफाई, सुरक्षा के साथ सभी जनसुविधाएं आवश्यक रूप से मुहैया कराई जाएं। सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध हों। माघ मेला ऐसा हो कि वहां पहुंचने वालों को कुंभ की झलक दिखे।  
विज्ञापन


मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने माघ मेला के लिए प्रस्तावित कार्यों का ब्यौरा दिया। पावर प्रजेंटेशन के जरिए सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहाकि संगम क्षेत्र में साल भर सुरक्षा, स्वच्छता, चकर्ड प्लेटों की सड़क, पार्किंग और गोताखोरों की व्यवस्था रहेगी। बारिश के मौसम को छोड़कर संगम तट या मेला क्षेत्र में पहुंचने वालों को शौचालय, पेयजल, परिवहन की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन महीने बाद हुई बैठक में कुंभ के आय व्यय का ब्यौरा मेलाधिकारी ने दिया। उन्होंने बताया कि जांच और परीक्षण जैसे कई चरणों के बाद भुगतान को बिल अग्रसारित किए गए। तय किया गया कि सात गोताखोरों के साथ चार कुंभ यंग प्रोफेशनल को अगले वित्तीय वर्ष 2019-20 से जोड़े रखा जाए। शासन का अनुमोदन मिलते ही काम शुरू कराए जाएंगे। बैठक में जिलाधिकारी भानुचंद गोस्वामी सहित अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।

संगम तीरे बारिश बाद टेंट सिटी आकार लेगी। इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को सौंपी गई है। पहले योजना थी कि मेला प्राधिकरण टेंट सिटी का निर्माण कराएगा। जहां पर्यटकों को न्यूनतम मूल्य पर ठहरने की सुविधा होगी। पहले कुंभ फिर लोकसभा चुनाव के कारण योजना का क्रियान्वयन अटक गया। अब बैठक में निर्णय लिया गया है कि पर्यटन विभाग टेंट सिटी की योजना बनाए। बारिश बाद इस योजना को लागू किया जाए। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण स्वच्छ कुंभ कोष का गठन कर उसका सोसायटी एक्ट में पंजीकरण करा लिया है। बैठक में इसकी प्रगति के बारे में मंडलायुक्त डॉ. आशीष गोयल ने जानकारी ली। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि इस कोष में पीएम जीवन ज्योति योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, सफाई कर्मियों-नाविकों की बालिकाओं को शिक्षा प्रोत्साहन योजना और श्रम योगी मानधन योजना शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed