Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   This time, farmers will have good rain relief

इस बार की अच्छी बरसात से किसानों को मिलेगी राहत 

Mon, 26 Sep 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
This time, farmers will have good rain relief
मौसम केंद्र - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद। दो साल से लगातार सूखे की मार झेल चुके किसानों को इस बार मौसम ने राहत दी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बारिश औसत से कहीं अधिक हो चुकी है जबकि मानसून लौटने के अभी कई दिन बचे हुए हैं। इससे खरीफ की फसलों के बेहतर उत्पादन की संभावना जताई जा रही है। इस बार के मानसून में अब तक 931 एमएम बारिश हो चुकी है। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में औसत बारिश 886 एमएम रिकार्ड की गई है, जबकि इस बार जुलाई से लेकर अब तक औसत 55 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है। हालांकि इलाहाबाद और उसके आसपास के जिलों में बादलों का जमावड़ा 22 जून के आसपास नहीं हो सका। बादल जून के अंतिम दिनों में यहां पहुंचे, जिसके चलते बारिश देर से शुरू हुई लेकिन उसके बाद लगातार बारिश होते रहने से औसत बारिश का रिकार्ड टूट गया। जून में जहां 92.4 एमएम बारिश हुई वहीं जुलाई में 385.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। अगस्त में भी 348.1 एमएम और सितंबर में 119 एमएम बारिश हुई। जुलाई में सबसे अधिक बारिश हुई। इसके चलते किसानों ने 149236 हेक्टेयर में धान की रोपाई, 6882 हेक्टेयर में ज्वार, 28969 हेक्टेयर में बाजरा, 1660 एकड़ में तिल, 800 हेक्टेयर में मूंग एवं उर्द, 17720 हेक्टेयर में अरहर की बुआई की। हालांकि बाढ़ आने से कछारी इलाकों में किसानों को झटका लगा। कछारी इलाकों की 25 फीसदी फसलें तबाह हो गई। इसके चलते थोड़ा नुकसान हुआ लेकिन जिले का बड़ा हिस्से में किसानों की फसल अच्छी हैं। गंगापार के छोटे लाल, रामचंद्र, अनिल कुमार समेत कई किसानों का कहना है कि इस बार अच्छे उत्पादन के आसार हैं।
विज्ञापन


दो साल से औसत से कम हुई थी बारिश
जिले में दो सालों से लगातार औसत से कम बारिश हुई है। 2014 में जून से सितंबर तक जहां 500.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई वहीं 2015 में 242.9 एमएम बारिश हुई। बारिश कम होने से धान, बाजरा, तिल, उर्द, अरहर समेत सभी फसलों को झटका लगा। फसल खराब होने से किसानों की रीढ़ टूट गई। कई किसान कर्ज में डूब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed