प्रयागराज : दाल की बोरी चोरी करते पकड़े गए चोरों की पेड़ में बांधकर पिटाई, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
बुधवार को रक्षाबंधन होने के कारण दुकान पर भीड़ थी। इसी का फायदा उठाते हुए पहुंचे दो युवक दुकान पर रखी दाल की बोरी चोरीकर ले जाने लगे। दुकानदार के बेटे गौरव पटेल की निगाह पड़ी तो उसने शोर मचाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौंंधियारा थाना क्षेत्र के बारी बजहिया गांव में बुधवार शाम दुकान से दाल की बोरी चोरी कर भाग रहे दो चोरों को दुकानदार ने पकड़ लिया। पकड़े गए चोरों की ग्रामीणों ने धुनाई करते हुए उन्हें पेड़ से बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया।
उक्त गांव में विपिन पटेल की विपिन किराना स्टोर के नाम से दुकान है। बुधवार को रक्षाबंधन होने के कारण दुकान पर भीड़ थी। इसी का फायदा उठाते हुए पहुंचे दो युवक दुकान पर रखी दाल की बोरी चोरीकर ले जाने लगे। दुकानदार के बेटे गौरव पटेल की निगाह पड़ी तो उसने शोर मचाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। चोर के पकड़े जाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उनकी धुनाई कर दी। दोनों को पेड़ से बांध दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों चोरों को अपने साथ थाने ले गई। पकड़े गए चोर राजा सिंह व दिलीप भारतीया पतेवरा थाना औद्योगिक क्षेत्र नैनी के रहने वाले हैं। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने पूर्व में बारी बजहिया गांव में राकेश पटेल के घर में जो चोरी में करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।