फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thieves attack bank's customer service center, crosses lakhs

बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर चोरों का धावा, लाखों किए पार

Sat, 24 Aug 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Thieves attack bank's customer service center, crosses lakhs
झॎूंसी के खबरों से जुड़ी फोटो - फोटो : JHUSI
झूंसी/हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर सुदुनीपुरकला गांव स्थित एसबीआई बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर बृहस्पतिवार की रात शातिर चोरों ने धावा बोल दिया। मास्टर चाभी से शातिर चोरों ने एक के बाद एक तीन ताले खोले और भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद दराज का ताला तोड़कर लाखों की नगदी पार कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के वहां पहुंचने पर हुई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पट्टी धीना उर्फ लालापुर निवासी विनय कुमार विश्वकर्मा ने प्रयागराज-वाराणसी हाईवे के सुदुनीपुरकला गांव में विजया बैंक की शाखा के ठीक सामने एसबीआई बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोल रखा है। केंद्र संचालक विनय ने बृहस्पतिवार को एसबीआई हनुमानगंज शाखा से ग्राहकों को देने के लिए दो लाख चालीस हजार रुपये निकाले थे। रुपयों से भरा बैग उसने ग्राहक सेवा केंद्र में काउंटर के दराज में रख दिया और रोज की तरह शाम को तकरीबन सवा पांच बजे ग्राहक सेवा केंद्र को बंदकर घर चले गए।
विज्ञापन

इसी बीच देर रात को अज्ञात चोर वहां पहुंचे तथा ग्राहक सेवा केंद्र के लोहे के दरवाजे में लगे तीन बड़े ताले एक के बाद एक मास्टर चाभी से खोले और भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद शातिर चोरों ने काउंटर के दराज का लॉक तोड़ा और बैग में रखा तकरीबन ढाई लाख रुपये बांधे व फरार हो गए। शातिर चोर तकरीबन 15 हजार कटे-फटे नोट की गड्डी भी उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह तकरीबन आठ बजे जब विनय सेवा केंद्र पर पहुंचे तो दरवाजे का ताला खुला देख सन्न रह गए। भीतर देखा तो काउंटर का लॉक टूटा हुआ था। भीतर रखा रूपयों से भरा बैग गायब था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो इंसपेक्टर सुनील कुमार वाजपेयी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। बाद में सीओ फूलपुर रत्नेश्वर सिंह फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे तथा तफ्तीश की। भुक्तभोगी केंद्र संचालक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मौके पर ग्रामीण भारी संख्या में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैपटॉप समेत अन्य सामान रखे थे सुरक्षित, केवल रूपये थे गायब
झूंसी। एसबीआई बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर लाखों रुपये पार करने वाले शातिर चोर वहीं पर रखे लैपटॉप समेत अन्य सामान नहीं ले गए। इस वजह से इलाकाई पुलिस पूरी वारदात को संदिग्ध मान रही है। ग्राहक सेवा केंद्र में सीसी टीवी कैमरा भी नहीं लगा है। केंद्र के भीतर दो लैपटॉप, प्रिंटर, इनवर्टर व बैटरी सुरक्षित पड़े हुए थे।

सात माह पहले इसी गांव में पड़ी थी डकैती
झूंसी। एसबीआई बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक मकान के भीतर तकरीबन सात माह पहले घुसकर बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने एक ही हत्या और अन्य को अधमरा करने के बाद लाखों रूपये उठा ले गए थे। इसके बावजूद पुलिस ने न तो यहां अपनी गश्त और न ही मुस्तैदी रखी। आठ जनवरी 2019 की रात ठाकुर प्रसाद मिश्र निवासी सुदनीपुरकला के घर में घुसे बदमाशों उनकी पत्नी दुर्गावती देवी की हत्या तथा बेटे शारदा मिश्र व बहू कुसुम को मारपीट कर अधमरा कर लाखों की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed