फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   thief took away the government pistol from the inspector car

गजब: दरोगा की कार से सरकारी पिस्टल ले उड़े चोर, मामले छिपाने में लगा रहा महकमा

Mon, 23 Jan 2023 05:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 05:59 AM IST
सार

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां चोर एक दरोगा की कार से उसकी सरकारी पिस्टल ले उड़े। घटना शनिवार रात हुई और रविवार देर रात तक पुलिस न तो पिस्टल बरामद कर सकी और न ही चोरों का कोई सुराग हासिल कर पाई थी।

विज्ञापन
thief took away the government pistol from the inspector car
Prayagraj : दरोगा की पिस्टल चोरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां चोर एक दरोगा की कार से उसकी सरकारी पिस्टल ले उड़े। घटना शनिवार रात हुई और रविवार देर रात तक पुलिस न तो पिस्टल बरामद कर सकी और न ही चोरों का कोई सुराग हासिल कर पाई थी।

विज्ञापन

एसआई जगनारायण सिंह खुल्दाबाद थाने की कर्बला चौकी में बतौर प्रभारी तैनात हैं। सूत्रों का कहना है कि शनिवार रात वह अपनी कार से प्रयागराज जंक्शन के पास गए थे। इस दौरान अपनी सरकारी पिस्टल कार में ही छोड़कर पास ही स्थित एक दुकान पर चले गए। कुछ देर बाद वापस आने पर नजर कार की सीट पर पड़ी तो होश उड़ गए। वहां से उसकी सरकारी पिस्टल गायब थी।

विज्ञापन


दरोगा काफी देर तक इधर-उधर तलाश करता रहे लेकिन पिस्टल का कुछ पता नहीं चला। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद इंस्पेक्टर व अन्य साथी पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सभी पिस्टल तलाशने में जुट गए। हालांकि रविवार देर रात तक न तो पिस्टल बरामद हुई और न ही इसे उड़ाने वाले चोर का कोई सुराग मिल पाया था। खास बात यह है कि खुल्दाबाद पुलिस इस मामले को छिपाने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, न ही उन्हें इस तरह की कोई जानकारी है। उधर, डीसीपी नगर संतोष कुमार मीणा से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

 

फिलहाल ऐसी किसी घटना की जानकारी मुझे नहीं है। इस संबंध में इंस्पेक्टर व संबंधित पुलिसकर्मी से पूछताछ के बाद ही कुछ बता पाऊंगा। - आकाश कुलहरि, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed