फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There will be no call drop in Magh Mela, high speed internet will be available

Prayagraj : माघ मेले में नहीं होगी कॉल ड्रॉप, मिलेगा हाईस्पीड इंटरनेट, बीएसएनएल कार्यालय से मिलेंगे सिम

Sun, 14 Jan 2024 02:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 02:32 PM IST
सार

मेले के दौरान संगम नोज पर ही अधिक भीड़ होने से नेटवर्क हमेशा खराब हो जाता है। इस बार दावा किया जा रहा है कि संगम नोज के पास भी अच्छा नेटवर्क होगा। मेला क्षेत्र में बीएसएनएल के कार्यालय, कैंप से श्रद्धालु सिम भी खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
There will be no call drop in Magh Mela, high speed internet will be available
BSNL - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसएनएल इस बार मेला क्षेत्र में बेहतर मोबाइल नेटवर्क देने का दावा कर रहा है। इसके लिए उसने वहां अलग-अलग सेक्टरों में चार टॉवर लगाए हैं। इनकी कनेक्टिविटी भी शुरू हो गई है। वहीं, झूंसी, अल्लापुर और नैनी क्षेत्र के टॉवर के बीटीएस का रुख संगम की ओर मोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


मेले के दौरान संगम नोज पर ही अधिक भीड़ होने से नेटवर्क हमेशा खराब हो जाता है। इस बार दावा किया जा रहा है कि संगम नोज के पास भी अच्छा नेटवर्क होगा। मेला क्षेत्र में बीएसएनएल के कार्यालय, कैंप से श्रद्धालु सिम भी खरीद सकेंगे। दावा है कि इस बार मेला क्षेत्र में कॉल ड्रॉप की समस्या से बीएसएनएल उपभोक्ताओं को मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन


लैंडलाइन और फाइबर इंटरनेट का भी मिलेगा कनेक्शन

बीएसएनएल की ओर से माघ मेला क्षेत्र में इस बार ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट कनेक्शन भी दिए जाएंगे। ब्रॉडबैंड आधारित इस कनेक्शन संग लैंडलाइन की भी सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए श्रद्धालु को 500 रुपये देने होंगे। अब तक बीएसएनएल को 21 आवेदन भी प्राप्त हो चुके हैं। रविवार से मेला क्षेत्र में कैंप में भी यह कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



माघ मेला के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु व पर्यटक संगम क्षेत्र में आते हैं। इस दौरान नेटवर्क की समस्या से उन्हें न जूझना पड़े, इसके लिए तमाम तरह की तैयारियां की गई हैं। मेला क्षेत्र में इस बार फाइबर इंटरनेट की भी सुविधा मिलेगी, जिससे लोग इंटरनेट का भी भरपूर इस्तेमाल कर सकेंगे। - आशीष गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, बीएसएनएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed