{"_id":"5fe4ead98ebc3e435714130d","slug":"there-will-be-no-admission-in-ug-and-pg-in-january-session-city-desk-news-ald2949165131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी सत्र में यूजी एवं पीजी में नहीं होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी सत्र में यूजी एवं पीजी में नहीं होगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सत्र जनवरी 2021 में स्नातक, परास्नातक, एमबीए एवं एमसीए में प्रवेश नहीं लिए जाएंगे। सत्र 2021 में केवल प्रमाणपत्र कार्यक्रम, डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर डिप्लोमा के साथ जागरूकता कार्यक्रम में प्रवेश होगा। यह निर्णय विश्वविद्यालय की विद्या परिषद एवं कार्य परिषद की बैठक में लिया गया है।
वर्तमान सत्र में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर कला, वाणिज्य सभी शाखाओं में सेमेस्टर प्रणाली लागू हो चुकी है। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने बताया कि अभी तक जुलाई एवं जनवरी दोनों सत्रों में स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश होते रहे हैं, लेकिन सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के बाद जनवरी सत्रघ् में केवल सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा और जागरूकता कार्य में ही प्रवेश लिए जाएंगे। ऐसे में विश्वविद्यालय के जनवरी सत्र में प्रवेश के इच्छुक छात्र बढ़ी हुई तिथि का लाभ उठाते हुए 31 दिसंबर 2020 तक स्नातक एवं स्नातकोत्तर में प्रवेश ले सकते हैं। बता दें कि कि कोई भी छात्र स्नातक या स्नातकोत्तर करते हुए एक सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा में प्रवेश ले सकता है। यह सुविधा केवल मुक्त विश्वविद्यालय में ही उपलब्ध है।
मुक्त विवि में व्याख्यान आज
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मोत्सव सप्ताह के तहत 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे ‘अटल बिहारी बाजपेयी व्यक्तित्व एवं कृतित्व’ पर संगोष्ठी सह व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौड़ व्याख्यान देंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह करेंगे।