{"_id":"6271859c40d7631da3720c9a","slug":"there-will-be-investigation-of-disturbances-in-the-construction-of-phulpur-rob-allahabad-news-ald33224262","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलपुर आरओबी के निर्माण में गड़बड़ी की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलपुर आरओबी के निर्माण में गड़बड़ी की होगी जांच
विज्ञापन
तीन साल पहले कुंभ-2019 के दौरान फूलपुर में 40 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए आरओबी की जांच कराई जाएगी। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने इस आरओबी से संबंधित विवरण तलब किया है। साथ ही निर्माण में हुई गड़बड़ी की शिकायतों की जांच का निर्देश दिया। फूलपुर आरओबी के निर्माण में गुणवत्ता की कमी की शिकायत मंगलवार को विधायक प्रवीण पटेल ने सर्किट हाउस में लोक निर्माण मंत्री से की।
फूलपुर में रेल लाइन पर बनाए गए आरओबी के निर्माण में गुणवत्ता में कमी की शिकायत के बाद सेतु निगम के अफसरों के माथे पर बल पड़ गए हैं। मंत्री ने आरओबी की गुणवत्ता की जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का मुख्य परियोजना प्रबंधक आरके सिंह को निर्देश दिया है। फूलपुर कस्बे में रेल मार्ग पर करीब तीन साल पहले बना ओवरब्रिज अपनी गुणवत्ता की कहानी खुद बया करने लगा है।
महीनों पहले इस आरओबी की सड़क उखड़ने से सरिया तक दिखने लगी थी। इसके बाद ओवरब्रिज की छत का प्लास्टर भी कई स्थानों से भरभरा कर गिर चुका है। प्रयागराज से जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला यह राजमार्ग काफी महत्वपूर्ण है। फूलपुर में रेलवे क्रासिंग के कारण इस मार्ग पर अक्सर जाम लग जाता था।
विज्ञापन
जाम से निजात के लिए ही कुंभ-2019 के दौरान इस रेलवे क्रासिंग पर आरओबी का निर्माण कराया गया। करीब 40 करोड़ रुपये बने इस आरओबी पर कुंभ से पहले आवागम शुरू करा दिया गया था। लेकिन, अब आरओबी की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस आरओबी के पहले पिलर के मध्य भाग के पास छत का प्लास्टर कंक्रीट समेत कई स्थानों से निकल चुका है। इसकी शिकायत भी अफसरों से की गई थी, लेकिन तब इस मामले को दबा दिया गया था।
प्वाइंटर
03 साल पहले प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर बनाया गया था ब्रिज
40 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज का हुआ है निर्माण।
700 मीटर लगभग लंबा है फूलपुर आरओबी।
विधायकों ने मंत्री के साथ ही विकास परियोजनाओं पर चर्चा
सर्किट हाउस में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को कई अधूरे कार्यों की जानकारी दी गई। विधायकों के अलावा महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी उनसे विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। इस मौके पर महापौरके अलावा विधायक राजमणि कोल, विधायक प्रवीण पटेल, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, भाजपा के नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती समेत कई अफसर उपस्थित थे।