फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There will be faith bath with Triveni Sangam water in jails

Mahakumbh 2025: जेल में बंदियों के लिए सरकार की अनूठी पहल, जेलों में होगा त्रिवेणी संगम जल से आस्था स्नान

Thu, 20 Feb 2025 11:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: श्याम जी. Updated Thu, 20 Feb 2025 11:00 PM IST
सार

प्रदेश की जेलों में बंद बंदियों को भी आस्था स्नान का अवसर मिलेगा। योगी सरकार ने निर्णय लिया है कि संगम के पवित्र जल को जेलों में लाकर वहां विशेष स्नान की व्यवस्था की जाएगी।
 

विज्ञापन
There will be faith bath with Triveni Sangam water in jails
महाकुंभ - फोटो : संवाद

विस्तार

महाकुंभ 2025 के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई पहल की है, जिसके तहत प्रदेश की जेलों में बंद बंदियों को भी आस्था स्नान का अवसर मिलेगा। योगी सरकार ने निर्णय लिया है कि संगम के पवित्र जल को जेलों में लाकर वहां विशेष स्नान की व्यवस्था की जाएगी, जिससे बंदी भी पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन


प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान 21 फरवरी 2025 को लखनऊ स्थित आदर्श कारागार में इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग एवं महानिदेशक कारागार पीवी रामाशास्त्री भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही प्रदेश की सभी जेलों में संगम जल से स्नान और पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश की जेलों में लगभग 90 हजार बंदी निरुद्ध हैं। उनके धार्मिक आस्थाओं के सम्मान में यह विशेष व्यवस्था की गई है। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम से जल कलशों में लाकर, जेलों में स्थापित कुंडों या टबों में डाला जाएगा, ताकि इच्छुक बंदी इस जल से स्नान कर सकें। इस पहल से जेल में बंद बंदियों को आध्यात्मिक शांति एवं मानसिक सुकून प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी कारागार लखनऊ रेंज, डॉ. रामधनी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर कोई महाकुंभ के पुण्य अवसर से लाभान्वित हो सके, चाहे वह जेल में ही क्यों न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed