फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There will be announcement at every intersection, you will know from where the trains will be available.

Prayagraj News: चौराहे-चौराहे होगा एनाउंसमेंट, जानेंगे कहां से मिलेंगी ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
There will be announcement at every intersection, you will know from where the trains will be available.
मकर संक्रांति स्नान पर्व के दौरान अनुमान से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण पुलिस, जिला प्रशासन और रेलवे के भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था चरमरा गई। वहीं, सबसे बड़े अमृत स्नान मौनी अमावस्या को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। इस स्नान पर्व के दौरान शहर के तमाम चौराहों व मेला क्षेत्र में एनाउंसमेंट के जरिये लोगों को शहर के स्टेशनों व वहां से चलने वाली ट्रेनों के रूट और अस्थायी बस अड्डों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

14 जनवरी को मकर संक्रांति पर संगम स्नान से लौटने वाली भीड़ प्रयागराज जंक्शन पहुंची तो स्टेशन परिसर में यात्रियों का प्रवेश रोकना पड़ा। इसके चलते जानसेनगंज, चौक, लीडर रोड और खुसरोबाग में यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, यात्रियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कई लोगों की ट्रेनें भी छूट गई।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या यह स्थिति न उत्पन्न हो इसके लिए चौराहों और मेला क्षेत्र में एनाउंसमेंट किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एक क्लिप जारी कर ट्रेनों के रूट की जानकारी दी जाने लगी है। इसके अलावा किसी अस्थायी बस स्टेशनों से किस रूट की बसें मिलेंगी, उसे भी मेला क्षेत्र के साथ शहर के चौराहों पर एनाउंसमेंट के जरिये बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन का यात्री आश्रय स्थल देखने को पहुंचे चीफ सेक्रेटरी
0 मकर संक्रांति के दिन हुई अव्यवस्था के बाद बृहस्पतिवार को चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह ने प्रयागराज जंक्शन के यात्री आश्रय स्थल का जायजा लिया। डीजीपी प्रशांत कुमार, सीपी तरुण गाबा व रेलवे अफसरों के साथ उन्होंने यात्री आश्रय स्थल के साथ खुसरो बाग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस और रेलवे आपसी तालमेल के साथ काम करें। कहा कि मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो सकता है। इससे पहले ही सिविल और रेलवे प्रशासन मिल कर तैयारी कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed