फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There will be an impression of nation love on the crown queen's competition

ताज क्वीन प्रतियोगिता पर होगी राष्ट्र प्रेम की छाप

Fri, 09 Aug 2019 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
There will be an impression of nation love on the crown queen's competition
There will be an impression of nation love on the crown queen's competition
‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता पर होगी राष्ट्र प्रेम की छाप
विज्ञापन

रूपरेखा तय, अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’के तहत तीज क्वीन प्रतियोगिता 13 को
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभिनव अभियान के तहत होने वाली तीज क्वीन प्रतियोगिता की तैयारी बैठक में बृहस्पतिवार को फैशन, संगीत, कला, शिक्षा व समाज सेवा क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने रूपरेखा तय की। 13 अगस्त को होने वाली इस प्रतियोगिता में तीज पर राष्ट्रीय भावना की छाप प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। इसमें हर आयु वर्ग की महिलाएं अपनी पंजीयन करा सकेंगी। मेकअप, ड्रेसअप के साथ ही रैंप वॉक में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में से निर्णायक मंडल की ओर से तीज क्वीन चुना जाएगा।

क्लेव रोड स्थित दफ्तर में शाम पांच बजे से हुई बैठक में तीज क्वीन प्रतियोगिता के रूपरेखा पर अपने विचार साझा किए। इसमें मोती लाल नेहरू मेडिक कॉलेज की चिकित्सक रहीं डॉ. शांति चौधरी, पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहीं मेजर मेघना अहलावत, कथक नृत्यांगना उर्मिला शर्मा, टी-ट्राउंस शैक्षणिक संस्थान की निदेशक शुभ्रा चतुर्वेदी, स्पिक मैके की कोआर्डिनेटर मधु शुक्ला, एसआरएन की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अपराजिता, लोक गायिका मंजू नारायण, मिसेज एशिया प्लानेट-2018 की विजेता स्मृति सिंह, ब्यूटीशियन व हेयर स्टाइलिस्ट आफरीन अनवर, लायनेस क्लब की अध्यक्ष डॉ. दिव्या जौहरी, प्रधानाचार्य योगमाया बाजपेयी, शिक्षिका वंदना श्रीवास्तव, भारत विकास परिषद कृष्णा शाखा की अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव, इनरव्हील क्लब की वर्षा अग्रवाल, भारत विकास परिषद कृष्णा शाखा की सचिव सारिका अग्रवाल राठौर, संचारी की निदेशक डॉ पल्लवी चंदेल, संगीता सोनी, सोशल वर्कर जुही श्रीवास्तव, शिनी श्रीवास्तव,ब्यूटीशियन युक्ति श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed