फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There will be a gathering of urologists from all over the country today in the medical college

Prayagraj : मेडिकल कॉलेज में आज पूरे देश के यूरोलॉजिस्ट का होगा समागम, लैप्रोस्कोपिक पर होगा वर्कशॉप

Fri, 07 Feb 2025 08:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 08:23 PM IST
सार

यूरोलॉजिकल समिति व यूरो सर्जरी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 8 और 9 फरवरी को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में विशेष लैप्रोस्कोपिक वर्कशॉप की जाएगी। इस दौरान देशभर के प्रसिद्ध यूरो सर्जन एकत्र होंगे।

विज्ञापन
There will be a gathering of urologists from all over the country today in the medical college
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूरोलॉजिकल समिति व यूरो सर्जरी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 8 और 9 फरवरी को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में विशेष लैप्रोस्कोपिक वर्कशॉप की जाएगी। इस दौरान देशभर के प्रसिद्ध यूरो सर्जन एकत्र होंगे और मरीजों के लिए निशुल्क सर्जरी करेंगे। यह सभी सर्जरी पीएमएसएसवाई बिल्डिंग की ओटी में होगी, जिसका सजीव प्रसारण मेडिकल कॉलेज के प्रीतमदास सभागार में किया जाएगा।

विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप चौरसिया एवं आयोजन सचिव डॉ. शिरीष मिश्रा ने बताया कि इस कार्यशाला में लखनऊ से डॉ. शशिकांत मिश्रा एवं डॉ. संजोए सुरेखा, हैदराबाद से डॉ. चंद्र मोहन वाड्डी, बेंगलुरु से डॉ. एचके नागराजा, जम्मू से डॉ. राहुल गुप्ता और दिल्ली से डॉ. अनूप गुप्ता भाग लेंगे। यह सभी विशेषज्ञ दूरबीन विधि (लैप्रोस्कोपिक सर्जरी) से मरीजों की सर्जरी करेंगे और उपस्थित चिकित्सकों को ऑपरेशन की पूरी प्रक्रिया दिखाएंगे।

विज्ञापन

इस लाइव सर्जरी के माध्यम से उपस्थित डॉक्टरों और सर्जनों को अत्याधुनिक यूरोलॉजिकल सर्जरी तकनीकों की जानकारी मिलेगी। साथ ही जूनियर चिकित्सकों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे उन्हें इस विधि के व्यावहारिक और सैद्धांतिक पहलुओं की समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। इस वर्कशॉप में वरिष्ठ यूरो सर्जन डॉ. आर.सी. गुप्ता (वरिष्ठ यूरो सर्जन), डॉ. विपुल टंडन, डॉ. अमित त्रिपाठी, डॉ. दीपक गुप्ता सहित अन्य अपना योगदान दे रहे हैं।

लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के लाभ

1-छोटे चीरों के माध्यम से ऑपरेशन होने के कारण मरीजों को कम दर्द होता है।

2-मरीज जल्दी स्वस्थ होता है और अस्पताल में रुकने की अवधि कम होती है।

3-पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में कम जटिलताएं होती हैं।

4-यह तकनीक किडनी, प्रोस्टेट और मूत्राशय से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए अत्यधिक प्रभावी मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed