फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There will be a daily block of five hours from today for girder launching on Sohbatiyabagh bridge.

Prayagraj : सोहबतियाबाग पुल पर गर्डर लॉन्चिंग के लिए आज से रोज पांच घंटे का रहेगा ब्लॉक

Sun, 28 Jul 2024 03:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 03:10 PM IST
सार

सेतु निगम, ट्रैफिक पुलिस और आरवीएनएल में इस बात की भी सहमति बनी है कि सावन के सोमवार एवं शिवरात्रि रोड ट्रैफिक को नहीं रोका जाएगा। फिलहाल, सोहबतियाबाग रेल अंडर ब्रिज पर पांच घंटे का ब्लॉक रविवार से प्रभावी होने जा रहा है।

विज्ञापन
There will be a daily block of five hours from today for girder launching on Sohbatiyabagh bridge.
सोहबतियाबाग में लगाया जा रहा गर्डर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झूंसी-प्रयागराज जंक्शन रेलमार्ग दोहरीकरण के लिए सोहबतियाबाग में बनाए जा रहे रेल अंडर ब्रिज के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड को (आरवीएनएल) को रोज पांच घंटे का ब्लॉक दिया जाएगा। इस अवधि में ही आरवीएनएल को पुल पर क्रेन की मदद से गर्डर की लॉन्चिंग करनी होगी। इसे लेकर सेतु निगम, ट्रैफिक पुलिस और आरवीएनएल में सहमति बन गई है। रविवार 28 जुलाई से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। यहां सुबह 11 से शाम चार बजे तक पुल संख्या 120 जो सोहबतियाबाग रेल अंडर ब्रिज से जाना जाता है, वहां सुबह 11 से शाम चार बजे तक रोड ट्रैफिक बंद रहेगा।

विज्ञापन


सेतु निगम, ट्रैफिक पुलिस और आरवीएनएल में इस बात की भी सहमति बनी है कि सावन के सोमवार एवं शिवरात्रि रोड ट्रैफिक को नहीं रोका जाएगा। फिलहाल, सोहबतियाबाग रेल अंडर ब्रिज पर पांच घंटे का ब्लॉक रविवार से प्रभावी होने जा रहा है। वर्तमान में यहां पुल के एक हिस्से पर गर्डर लगाए गए हैं। अब रविवार से पुल के बाकी हिस्से में गर्डर लगाने का काम होगा। जिस दौरान यहां काम होगा उस समय शहरियों को तिकोनिया से सीएमपी कॉलेज जाने वाले रेल अंडर ब्रिज या रामबाग रेल ओवरब्रिज का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन


प्रयागराज शहर में पहली बार एक ऐसा रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाया जा रहा है, जो गंगा पर बने पुल की तरह ही होगा। आरवीएनएल ने इस पुल का निर्माण कार्य पिछले दिनों ही शुरू किया है। आरयूबी के एक छोर पर कुछ गर्डर लॉन्च भी कर दिए गए हैं। अब बाकी हिस्से में गर्डर लॉन्च के लिए आरवीएनएल को रोड ट्रैफिक ब्लॉक का इंतजार था। यह ब्लॉक अब रविवार से मिलने जा रहा है। यहां 150 फीट लंबे आरयूबी का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरवीएनएल यह पुल अन्य आरयूबी के मुकाबले कुछ अलग तरीके से बना रहा है। इस पुल की डिजाइन नदियों पर बनाए जाने वाले पुल के जैसी ही है। रेलवे इसे अपनी भाषा में ओपन वैब गर्डर कहता है। दारागंज को झूंसी से जोड़ने के लिए गंगा पर बने पुल की तर्ज पर प्रयागराज शहर में पहली बार सोहबतियाबाग आरयूबी पर रेलवे ओपन वैब गर्डर लगा रहा है। बाद में सीएमपी-बैरहना आरयूबी भी इसी तर्ज पर बनाया जाएगा। आरवीएनएल के महाप्रबंधक वीके अग्रवाल ने बताया कि रविवार को रास्ता बंद होने के बाद गर्डर लॉन्च का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed