{"_id":"66742d60e5d12759d109ea4b","slug":"there-was-panic-due-to-cable-fire-on-shastri-bridge-fire-brigade-brought-it-under-control-after-a-lot-of-effo-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : शास्त्री पुल पर केबिल में आग लगने से मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : शास्त्री पुल पर केबिल में आग लगने से मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू
Thu, 20 Jun 2024 06:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:53 PM IST
सार
घटना की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया। इसके चलते पुल पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
शास्त्री पुल पर केबिल में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शहर को झूंसी से जोड़ने वाले शास्त्री पुल के फुटपाथ से होकर गए बिजली के केबिल में बृहस्पतिवार को आग लग गई। देखते देखते तारों से लपटें उठने लगीं। शास्त्री पुल पर भीड़ होने चलते लोग किसी खतरे की आशंका से भयभीत हो गए। इससे वहां पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया। इसके चलते पुल पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। शास्त्री पुल के दोनों पटरियों के किनारे से तमाम केबिल गए हैं। इसमें कुछ बिजली के तो कुछ टेलीफोन और अन्य केबिल हैं। माना जा रहा है शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है।
विज्ञापन