फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There was panic among the people due to the information that Jasra railway crossing was completely closed

Prayagraj News: जसरा रेलवे क्रॉसिंग पूरी तरह से बंद होने की सूचना से लोगों में अफरातफरी

Fri, 12 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 12 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
There was panic among the people due to the information that Jasra railway crossing was completely closed
बारा में तहसील प्रशासन के खिलाफ विरोध और नारेबाजी करते अधिवक्ता
जसरा रेलवे क्रॉसिंग पर क्रॉसिंग बंद करने के बोर्ड लगने के बाद से व्यापारियों में अफरातफरी मची है। क्रॉसिंग बंद होने से स्थानीय लोगों को अपने ही गांव में आने के लिए आठ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। ऐसे में व्यापारी और क्षेत्रीय नागरिकों ने रेलवे से मांग की कि जब तक रेलवे अंडर पास का निर्माण कार्य चले तब तक क्रॉसिंग को बंद ना किया जाए अथवा इसी के बगल में कोई वैकल्पिक अस्थायी क्रॉसिंग का निर्माण किया जाए ।
विज्ञापन

बुधवार की रात को जसरा रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ एक बोर्ड लगा दिया गया। बृहस्पतिवार को सुबह बोर्ड देखते ही व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान रेल विभाग के अधिकारी एसएस मीणा ने व्यापारियों को बताया कि जल्द ही रेलवे क्रॉसिंग को पूरी तरह से बंद करके अंडरपास का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद शत्रुघ्न लाल, अनूप कुमार, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, सुरेश केसरवानी आदि व्यापारियों ने बताया कि जसरा बाजार की भौगोलिक नक्शा रेलवे लाइन के दोनों तरफ से बनता है। एक छोर से दूसरे छोर पर जाने के लिए लोगों को अब आठ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed