फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There was chaos in the house after the body of a kidnapped textile businessman was found

अपहृत कपड़ा कारोबारी की लाश मिलने पर घर में मचा कोहराम

Sun, 29 Nov 2020 07:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Nov 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
There was chaos in the house after the body of a kidnapped textile businessman was found
क्राइम

क्षेत्र के एग्रीकल्चर पुलिस चौकी अंतर्गत मड़ौका बांध रोड के किनारे यमुना साइड में मारकर फेंके गए युवक की रविवार सुबह शिनाख्त हो गई। वह मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा कपसहाई मोहल्ला निवासी कपड़ा व्यापारी विजय कुमार केशरी (40) पुत्र जोखूलाल के रूप में की गई। उसे शुक्रवार शाम को ही मेजा थाना क्षेत्र के सोरांव और खानुपर गांव के बीच से अमृत कलश हास्पिटल के समीप से अगवा कर लिया गया था। शिनाख्त के बाद नैनी पुलिस ने पंचायतनामा करके शव का पोस्टमार्टम हुआ है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गमछे से गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा कपसहाई मोहल्ला निवासी विजय कुमार केसरी पुत्र जोखूलाल चार भाइयों में बड़ा था। वह मेजारोड में कपड़े की दुकान चलाता था। चारों भाइयों का संयुक्त परिवार है। विजय की पत्नी सुधा केशरी, एक बेटा व दो बेटियां हैं। उसके साथ उसका छोटा भाई विनय केशरी भी बैठता था। विनय केशरी रोज बाइक से घर आता जाता था, जबकि विजय कुमार साइकिल से चलता था।

विज्ञापन

 

रोज की भांति 27 नवंबर की शाम को विनय बाइक से घर चल गया था, जबकि विजय साइकिल से घर जा रहा था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो दुकान से डेढ़ किमी. की दूरी पर अमृत कलश हॉस्पिटल (सिरसा पुलिस चौकी) के समीप उसकी साइकिल व टूटा हुआ चश्मा मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तब से परिजन परेशान थे। आशंका थी कि कार सवार लोगों ने उसे अगवा कर लिया है। 28 नवंबर को सुबह परिजनों ने मेजा थाने में अज्ञात के खिलाफ विजय के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया और दोपहर बाद उसकी लाश नैनी कोतवाली क्षेत्र के मड़ौका बांध के नीचे आठ फीट गड्ढे में पड़ी मिली। उस वक्त उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

 

उसका मोबाइल, पर्स सब गायब था। सिर्फ दस रूपए की एक नोट और कुछ सिक्के मिले थे। मोबाइल के जरिए ही पुलिस कातिलों तक पहुंचने की जद्दोजहद में जुटी है। इसलिए पुलिस ने अज्ञात में ही शव का पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। 29 नवंबर को सुबह परिजनों ने उसकी शिनाख्त की तो घर में कोहराम मच गया।


नैनी पुलिस ने शव का पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम कराया। जिसमें गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई। हालांकि अभी इस रहस्य का पता नहीं चल पाया है कि उसे अगवा किसने और क्यों किया। सूत्रों की मानें तो पनासा, करछना के तीन लड़कों को पुलिस ने शक के बिना पर उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed