फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There was a stir in the snow factory located in Naini late night due to gas leak

प्रयागराज : नैनी स्थित वर्फ फैक्ट्री में देर रात गैस रिसाव से मचा हड़कंप

Tue, 12 Apr 2022 12:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 12:16 AM IST
सार

अभय चांदपुर मोहल्ले में मुट्ठीगंज निवासी संगीत गुप्ता की बर्फ फैक्ट्री है। यह फैक्ट्री काफी दिनों से बंद थी। कुछ दिन पहले ही इसमें साफ सफाई कर इसे दोबारा चालू करने की तैयारी की जा रही थी।

विज्ञापन
There was a stir in the snow factory located in Naini late night due to gas leak
Prayagraj News : बर्फ फैक्ट्री में गैस लीकेज मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

नए यमुना पुल के पास अभय चांदपुर मोहल्ले में स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में रविवार देर रात गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। गैस रिसाव की खबर से मोहल्ले में खलबली मच गई। सूचना पाकर प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ नैनी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि फैक्ट्री के जिस टैंक में गैस भरी थी उसका वॉल्व खराब होने से गैस रिसाव हुआ था। देर रात वॉल्व को दुरुस्त कराया गया। 

विज्ञापन



अभय चांदपुर मोहल्ले में मुट्ठीगंज निवासी संगीत गुप्ता की बर्फ फैक्ट्री है। यह फैक्ट्री काफी दिनों से बंद थी। कुछ दिन पहले ही इसमें साफ सफाई कर इसे दोबारा चालू करने की तैयारी की जा रही थी। रविवार को फैक्ट्री के अंदर से गैस रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसाव के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी होने के साथ आंखों में जलन शुरू हो गई।
विज्ञापन



इसकी सूचना उन्होंने तत्काल नैनी पुलिस को दी। कुछ देर में नैनी पुलिस के साथ एसडीएम करछना अमृता सिंह, सीओ करछना राजेश यादव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व सीएचसी अधीक्षक चाका डॉ. हेमंत कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर फैक्ट्री संचालक को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




संचालक ने फैक्ट्री खोली तो जांच शुरू हुई। पता चला कि बर्फ जमाने के लिए जिस टैंक में गैस भरी थी उसमें वॉल्व खराब होने से गैस का रिसाव हुआ था। एसडीएम करछना अमृता सिंह ने बताया कि फैक्ट्री मालिक को कागज लेकर तहसील बुलाया गया है। कागज की जांचकर संबंधित विभाग को रिपोर्ट दी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। 

टैंक में कम थी गैस नहीं तो होता बड़ा हादसा 
अभय चांदपुर कालोनी स्थित फैक्ट्री में बर्फ जमाने के लिए प्रयोग की जाने वाली गैस टैंक में काफी कम थी। साथ ही उसका रिसाव भी काफी धीरे-धीरे हो रहा था। यदि टैंक में गैस अधिक होती तो आसपास के मोहल्लों भी प्रभावित होते है। जिस जगह फैक्ट्री थी उससे सौ मीटर की दूरी पर एक अस्पताल है जिसमें मरीज भर्ती थे। पास के रहने वाले प्रेम प्रकाश सिंह, एके चौबे व संतोष उपाध्याय ने बताया कि रिसाव शुरू होने के साथ ही आंख में जलन व सांस लेने में परेशानी होने लगी। 

 
वर्ष 2018 में ही निर्माणाधीन बर्फ फैक्ट्री में हो चुका है रिसाव 
मिर्जापुर रोड शंकरढ़ाल के पास 14 अप्रैल 2018 में एक निर्माणाधीन बर्फ फैक्ट्री में देर रात गैस रिसाव हुआ था। उस समय आसपास रह रहे सैकड़ों परिवार इससे प्रभावित हुए थे। इसमें लगभग चार दर्जन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में तत्कालिक एसडीएम करछना आईएएस राजा गणपति ने कार्रवाई करते हुए बर्फ फैक्ट्री को सील कर दिया था। उसके संचालक राम चंद्र केसरवानी के खिलाफ मामला भी पंजीकृत कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed