फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There is no facility of fire safety in renowned schools.

प्रतिष्ठित स्कूलों में भी आग से बचाव के इंतजाम नहीं 

Wed, 29 May 2019 12:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 May 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
There is no facility of fire safety in renowned schools.
होशियारपुर के गांव में स्कूल में लीक हुआ फायर सेफ्टी सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

शहर के तमाम प्रतिष्ठित स्कूलों में भी आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। फायर बिग्रेड ने शहर के दो दर्जन से अधिक स्कूलों को आग से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश जारी करते हुए नोटिस जारी किया है। इन सभी विद्यालयों को स्कूल खुलने से पूर्व अपने परिसर में पुख्ता इंतजाम करने होंगे। फायर बिग्रेड की नोटिस मिलने के बाद अब कई विद्यालयों ने इन उपकरणों को लगाना शुरू कर दिया है। एफएसओ लालजी गुप्ता के मुताबिक जांच पड़ताल के दौरान बिशप जानसन स्कूल ब्यॅायज, बिशप जानसन गर्ल्स विंग, वाईएमसीए, बेंथनी कांवेंट, ब्यायज हाईस्कूल, गर्ल्स हाईस्कूल, मैरी लूकर्स, सेंट मैरीज कॉलेज, जार्ज बिशप कॉलेज समेत प्रमुख विद्यालयों के साथ 25 विद्यालयों में आग से बचाव के कोई उपकरण नहीं लगाए गए थे जबकि इन सभी विद्यालयों में हजारों बच्चे पढ़ते हैं।

विज्ञापन


इतनी संख्या में बच्चों के होने से विद्यालयों में पानी के स्थायी इंतजाम के साथ ही प्रत्येक फ्लोर तक पानी की पहुंच बनाने के लिए भी व्यवस्था होनी चाहिए लेकिन, फायर अधिकारियों का कहना है कि इनमें से किसी विद्यालय में यह इंतजाम नहीं थे। ऐसे में इन सभी विद्यालयों को गर्मियों की छुट्टियों से पहले इन उपकरणों को लगवाए जाने का निर्देश दिया गया है। एफएसओ के मुताबिक कुछ विद्यालयों ने उपकरण लगाए जाने शुरू कर दिए हैं। जल्द ही इनका सत्यापन कार्य भी शुरू कराया जाएगा।  
विज्ञापन


दूसरे दिन भी सिविल लाइंस में छापेमारी 
कोचिंग संस्थानों में आग से बचाव के इंतजाम देखने के लिए मंगलवार को भी अग्निशमन अधिकारियों की टीम ने एफएसओ लालजी गुप्ता की अगुवाई में अभियान चलाया। टीम ने सिविल लाइंस में पत्रिका चौराहे के पास स्थित दो कोचिंग संस्थानों की सघन जांच की। एफएसओ के मुताबिक इन केंद्रों में भी आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। ऐसे में इनको भी नोटिस जारी किया गया है। पंद्रह दिन के भीतर अगर यहां आग से बचाव के समुचित इंतजाम नहीं होते तब इनके खिलाफ जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीए का इंदिरा भवन भी नहीं सुरक्षित
आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम होने पर ही बहुमंजिली इमारतों का मानचित्र स्वीकृत करने वाले पीडीए की खुद की इमारत इंदिरा भवन एवं संगम प्लेस में आग से सुरक्षित नहीं है। दमकल विभाग ने निरीक्षण के दौरान पीडीए की इंदिरा भवन एवं संगम पैलेस को आग से सुरक्षित नहीं पाया है। एफएसओ लालजी गुप्ता के मुताबिक पीडीए को भी नोटिस दिया जा चुका है। सत्यापन के दौरान अगर इसमें सुधार नहीं होगा तब आगे रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed