फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There is no electricity connection yet in the flats built on the land vacated by Atiq Ahmed

अब किस बात का डर: अतीक से खाली कराई गई जमीन पर बने फ्लैटों में नहीं हुआ बिजली कनेक्शन, जुगाड़ से जला रहे आवंटी

Fri, 13 Oct 2023 11:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Oct 2023 11:06 PM IST
सार

आवंटियों का कहना है कि बिजली विभाग का कहना है कि 76 मीटर की जरूरत है। फिलहाल इतने मीटर उपलब्ध नहीं हैं। मीटर मिलते ही कनेक्शन दे दिया जाएगा

विज्ञापन
There is no electricity connection yet in the flats built on the land vacated by Atiq Ahmed
माफिया अतीक के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर बना आवास। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक अहमद के कब्जे से लूकरगंज में खाली कराई जमीन पर बने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 76 फ्लैटों में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं हो सका। ऐसे में यहां रहने वाले जुगाड़ से काम चला रहे हैं।

विज्ञापन

यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। भूमि पूजन से लेकर आवंटियों को चाभी तक स्वयं सीएम ने जुलाई में सौंपी थी। अब तक करीब 50 आवंटियों ने कब्जा ले लिया है। कुछ आवंटी यहां रहने भी लगे हैं। लेकिन, उनको बिजली का कनेक्शन नहीं मिल सका है। फ्लैट में काम कराने वाले ठेकेदारों की मदद से वहां रहने वाले किसी तरह जुगाड़ करके बिजली की व्यवस्था किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवंटियों का कहना है कि बिजली विभाग का कहना है कि 76 मीटर की जरूरत है। फिलहाल इतने मीटर उपलब्ध नहीं हैं। मीटर मिलते ही कनेक्शन दे दिया जाएगा। 

 
विज्ञापन

पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद चौहान का कहना है कि बिजली कनेक्शन लेने की जिम्मेदारी आवंटियों की है। वहीं, उपखंड अधिकारी खुसरोबाग बहादुर सिंह बताते हैं कि कुछ आवेदन आए हैं। जांच के बाद कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सवाल उठता है कि पीडीए की कॉलोनी में बिजली विभाग आखिर क्या जांच कर रहा है, जो कनेक्शन देने में इतनी देरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed