फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There is no address of a girl missing for four years in Prayagraj

प्रयागराज में चार साल से गायब बच्ची का कोई पता नहीं

Sat, 31 Aug 2019 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
There is no address of a girl missing for four years in Prayagraj
There is no address of a girl missing for four years in Prayagraj
चार साल से गायब बच्ची का कोई पता नहीं
विज्ञापन

0 राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के सामने पिता ने सुनाई व्यथा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
0 कुल लिस्टेड 33 मामलों में हुई सुनवाई, सदस्य ने 30 दिन के भीतर मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट
प्रयागराज। कोरांव के छवि लाल की बेटी चार साल से गायब है और पुलिस बच्ची की खोज में हीलाहवाली कर रही है। छवि लाल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डॉ.र जुलबेन एल.देसाई को अपना दर्द सुनाया। सर्किट हाउस में हुई जन सुनवाई में छवि ने पुलिस को की गई हर शिकायत की प्रति भी दिखाई।

सदस्य ने इस मामले में लापरवाही पर नाराजगी जताई और पुलिस को जरूरी कदम उठाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इसकी मॉनिटरिंग वह खुद करेंगी। पति से पालन पोषण के लिए मदद मांगने के लिए पहुंची एक महिला के मामले में सदस्य ने समझौता कराने की कोशिश की। डॉ. रजुलबेन का कहना था कि आयोग का उद्देश्य न्याय दिलाने के साथ परिवाराें को टूटने से बचाना भी है। महिला उत्पीड़न से जुड़े 50 मामलों की राष्ट्रीय आयोग में शिकायत हुई थी। सदस्य ने सभी पीड़िताओं को सुनवाई के लिए बुलाया था। उनमें से 33 पीड़िताओं ने अपनी व्यथा सुनाई। ज्यादातर शिकायतें परिवार में ही उत्पीड़न तथा मकान पर मालिकाना हक से संबंधित थीं। इनके अलावा कई अन्य महिलाओं ने अपनी पीड़ा सुनाई। सदस्य ने शिकायतें सुनी और अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि महिला मौखिक तौर पर भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि सभी मामलों में 15 से 30 दिन के भीतर समुचित कार्रवाई की जाए। इसकी रिपोर्ट आयोग को भी भेजी जाए। सदस्य ने थानों पर ही महिलाओं की समस्याएं निस्तारित करने पर जोर दिया। ताकि, महिलाओं को इधर-उधर भटकना न पड़े। जनसुनवाई के दौरान जिला प्रोबशन अधिकारी पंकज मिश्रा, एएसपी, सभी संबंधित थानों के प्रतिनिधि तथा अन्य विभाग के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed