फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There are no confirmed tickets for trains on the Delhi and Mumbai routes for the next several days.

Prayagraj News: दिल्ली और मुंबई रूट की ट्रेनों में अगले कई दिन नहीं हैं कंफर्म टिकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
There are no confirmed tickets for trains on the Delhi and Mumbai routes for the next several days.
होली का उल्लास मनाने के बाद अब कामकाज के लिए लौटने वाले यात्रियों की राह कठिन हो गई है। दिल्ली और मुंबई जाने वाली सभी नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। रविवार को दिल्ली रूट की ट्रेनों में इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ उमड़ने का अनुमान है, जिसके लिए रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। रविवार को प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम और शिवगंगा एक्सप्रेस की तमाम श्रेणियों में नो रूम की स्थिति बन गई है। स्लीपर तो दूर, एसी कोचों में भी वेटिंग का आंकड़ा काफी अधिक है। हालांकि, रेलवे प्रशासन की ओर से संचालित प्रयागराज-दिल्ली स्पेशल ट्रेन ने थोड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

इस स्पेशल ट्रेन के चलने से प्रयागराज एक्सप्रेस के जनरल कोचों में होने वाली बेतहाशा भीड़ में कुछ कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी प्रयागराज एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होने के लिए शाम से ही प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यात्रियों की लाइन लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची
- सिर्फ दिल्ली ही नहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई की राह भी आसान नहीं है। संगम नगरी से गुजरने वाली महानगरी एक्सप्रेस, मुंबई मेल, पवन एक्सप्रेस, गोदान, काशी एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस में भी अगले कई दिनों तक कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। यात्रियों को तत्काल कोटा या स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा बचा है।
नवी मुंबई स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वह होली पर प्रयागराज तो आ गए लेकिन अब वापसी की राह मुश्किल है। टिकट कंफर्म नहीं मिल रहा है। हवाई किराया भी 10 हजार के ऊपर है। इसी तरह म्योराबाद की निधि ने बताया कि उनके भाई को पुणे जाना है। ट्रेन में जगह न होने की वजह से से हवाई सफर पर विचार किया जा रहा है।

रविवार को यात्रियों की भीड़ का अनुमान
- रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ हो सकती है। छुट्टी खत्म होने के बाद सोमवार से दफ्तर खुलने के कारण ज्यादातर लोग रविवार की यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। यात्री जानकारी लेकर टिकट बुक कराकर यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed