फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ... Then may become infected children

...तो संक्रमित हो सकते हैं बच्चे

Sat, 08 Aug 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 08 Aug 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
... Then may become infected children
इलाहाबाद (ब्यूरो)। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के गॉयनी विभाग में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित सेमिनार में प्रसूताओं को कई नवीन जानकारियां दी गईं। गॉयनी विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता चौरसिया ने कहा कि एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी सहित क्रानिक बीमारियों से ग्रसित माताएं भी अपने बच्चों को स्तनपान करा सकती हैं। उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि जब बच्चे को स्तनपान कराएं तो उन्हें ऊपर का दूध न दें।
विज्ञापन


ऊपर का दूध देने से उनमें संक्रमण होने का खतरा बढ़ सकता है। मां अगर बच्चे को ऊपरी दूध पिला रही है तो स्तनपान न कराएं। डॉ. अमृता ने कहा कि बच्चे के लिए एक ही दूध चाहे मां का हो या फिर ऊपरी ही देना चाहिए। मिक्स फीडिंग (स्तनपान और ऊपरी) दोनों चीजें खतरनाक हो सकती हैं। सेमिनार में चिल्ड्रेन अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने भी अपनी बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने स्तनपान को लेकर होने वाली भ्रांतियों को दूर किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन एसआरएन अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. करूणाकर द्विवेदी ने किया। सेमिनार में डॉ. प्रीति, डॉ. श्वेता, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. निधि ने भी कई जानकारियां दी। इस दौरान प्रसूताओं ने कई सवाल भी किए। आयोजित प्रतियोगिता में नीता, प्रियंका, वर्षा, कंचन, उषा, गीता, प्रियंका, मनोरमा, किरन, गंगी देवी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मंजू वर्मा, डॉ. मीना दयाल, डॉ. यूके घोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed