फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Theft of Rs 5.5 crore, investigation could not be completed in six years

Prayagraj News: 5.5 करोड़ की चोरी, छह साल में नहीं पूरी हो सकी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 5.5 crore, investigation could not be completed in six years
लखनऊ में बैंक के लॉकर काटकर चोरी की घटना के बाद प्रयागराज का यूको बैंक कांड फिर चर्चा में है। सिविल लाइंस में यूको बैंक की शाखा काटकर 5.5 करोड़ की चोरी की इस वारदात की विवेचना छह साल में भी पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

घटना में शामिल चार आरोपी अब भी फरार हैं जबकि जेल भेजे गए आठ आरोपियों से बरामद गहने अब तक उनके मूल स्वामियों के सुपुर्द नहीं किए जा सके हैं। लखनऊ के चिनहट में एक दिन पहले इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर तोड़कर करोड़ों के गहने व कीमती सामान चोरी करने की घटना एक दिन पहले सामने आई।
विज्ञापन

ठीक इसी तरह की एक घटना छह साल पहले एक मई 2018 को शहर में भी हुई थी। सिविल लाइंस में सरदार पटेल मार्ग स्थित यूको बैंक के 17 लॉकर काटकर चोर पांच करोड़ के गहने व 50 लाख नकद उड़ा ले गए थे। इस मामले में प्रयागराज से आठ व झारखंड से जेल भेजे गए सरगना हसन चिकना समेत नौ आरोपियों पर चार्जशीट हो चुकी है। हालांकि अब तक चार आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। इनमें तबरेज, मुख्तार, महेश स्वर्णकार व शशि शाह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिनाख्त कार्रवाई के फेर में अटकी सुपुर्दगी
एक खास बात यह भी है कि प्रयागराज से जेल भेजे गए सदस्यों से बरामद गहने भी अब तक वारिसों के इंतजार में है। दरअसल नियमों के मुताबिक, इन गहनों को शिनाख्त कार्रवाई के बाद ही हैंडओवर किया जा सकता है। इसमें आकार, वजन व पावती पर दर्ज रिकॉर्ड के जरिए दावे की सत्यता का पता लगाया जाता है। जिसमें बरामद गहनों की तरह ही दिखने वाले नकली गहनों को रखकर दावाकर्ता से अपने गहने पहचानने के लिए कहा जाता है। इसके बाद ही बरामद सामान संबंधित को सौंपा जा सकता है।

अब तक यह कार्रवाई नहीं हो सकी है। पूर्व में इसके लिए पुलिस की ओर से डीएम को पत्र भी भेजा जा चुका है। दरअसल डीएम ही इस कार्रवाई के लिए एडीएम स्तर के अधिकारी नामित करते हैं। इस मामले में डीसीपी क्राइम सिद्धार्थशंकर मीणा का कहना है कि मामला उनकी तैनाती से पहले का है। फिलहाल उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि जानकारी कर जो भी कार्रवाई शेष है, उसे पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed