फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Theft of lakhs from grocery store creates panic in the area

Prayagraj News: किराने की दुकान से लाखों की चोरी क्षेत्र में दहशत

Tue, 28 Apr 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 28 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from grocery store creates panic in the area
थरवई थाना क्षेत्र के थानापुर पुलिस चौकी अंतर्गत चिरौड़ा चौराहे पर बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किराने की दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। रुदापुर निवासी विनय यादव की चिरोड़ा चौराहे पर किराने की दुकान है। रविवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात लौटकर जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर गल्ले में रखी नकदी और अन्य सामान गायब था। भुक्तभोगी के अनुसार चोर छत पर सीढ़ी के रास्ते दुकान के अंदर घुसे थे। सूचना पर सोमवार सुबह थानापुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। घटना के एक दिन पहले भी चौराहे पर राजेंद्र पटेल की अप्पे से बैटरी चोरी हो गई थी। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed