{"_id":"0eea022c00cf5984b90c566c69a0f52f","slug":"theater-director-wife-filed-a-case-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनेमाघर संचालक पर पत्नी ने लिखाया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनेमाघर संचालक पर पत्नी ने लिखाया केस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 05 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। जीरो रोड स्थित अजंता सिनेमाघर के संचालक नितिन अग्रवाल की पत्नी ने उनके और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। एसपी सिटी के आदेश पर कोतवाली पुलिस नामजद केस लिखकर मामले की जांच कर रही है।
अजंता सिनेमाघर के संचालक नितिन अग्रवाल का विवाह करीब छह साल पहले बाई का बाग मुहल्ले की निशा के साथ हुआ था। निशा का आरोप है कि शादी के कुछ ही समय बाद उन्हें ससुराल में परेशान किया जाने लगा। निशा के मुताबिक, उन्हें दहेज कम लाने का ताना देकर प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट कर मायके भेज दिया गया। बाद में उन्हें दुबारा ससुराल लाया गया मगर कुछ वक्त गुजरते ही उनका उत्पीड़न शुरू हो गया। पति नितिन के अलावा उनका भाई अतुल, बहन नीना और मां प्रेमलता ने भी मारा-पीटा। पीटते हुए कपड़े फाड़ दिए। फिर गहने छीनकर मायके भगा दिया। निशा ने मायके वालों के साथ एसपी सिटी से मिलकर फरियाद की। तब एसपी के आदेश पर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का केस लिखा गया।