फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The youth broke the ATM in Teliarganj, on protesting, ran the guard with a brick

तेलियरगंज में युवक ने एटीएम तोड़ा, विरोध करने पर गार्ड को ईंट लेकर दौड़ाया

Sun, 12 Sep 2021 08:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Sep 2021 08:54 PM IST
सार

तेलियरगंज में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ में गार्ड की तैनाती है। पांच सितंबर की रात एक युवक ईट लेकर बूथ में घुसा और जब तक गार्ड कुछ समझ पाता उसने मशीन पर ईट से प्रहार कर दिया। इसके बाद गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने ईट लेकर गार्ड को भी मारने की कोशिश की।

विज्ञापन
The youth broke the ATM in Teliarganj, on protesting, ran the guard with a brick
Prayagraj News : एटीएम। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

तेलियरगंज में एक हफ्ते पहले आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को युवक  ने ईट से तोड़ने का प्रयास किया। गार्ड ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो युवक ने उसे ईट लेकर दौड़ा लिया। पुलिस के पहुंचने पर भी युवक एटीएम तोड़ने पर आमादा था। किसी तरह उसे काबू में करके थाने लाया गया। अगले दिन युवक के घर वालों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसका उपचार चल रहा है लेकिन मामला एटीएम का होने के कारण पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


तेलियरगंज में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ में गार्ड की तैनाती है। पांच सितंबर की रात एक युवक ईट लेकर बूथ में घुसा और जब तक गार्ड कुछ समझ पाता उसने मशीन पर ईट से प्रहार कर दिया। इसके बाद गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने ईट लेकर गार्ड को भी मारने की कोशिश की। गार्ड किसी तरह वहां से बाहर भागा। इसके बाद युवक ने ईट से एटीएम पर कई प्रहार किए। तब तक भीड़ भी इकट्ठी हो गई। गार्ड ने पुलिस को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन


पुलिस पहुंची तो युवक ने सिपाहियों को ईट लेकर दौड़ाया। हालांकि उसे पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम सूर्या निवासी पड़िला, फाफामऊ बताया। अगले दिन बैंक मैनेजर विराट द्विवेदी ने सूर्या के खिलाफ एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। सूर्या के घर वाले उसकी रिपोर्ट लेकर थाने आए थे कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर जयचंद्र शर्मा ने बताया कि सूर्या को छह सितंबर को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed