फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The woman who was returning to family with Prayagraj shot dead

प्रयागराज में परिवार संग लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या

Fri, 05 Apr 2019 01:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Apr 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
The woman who was returning to family with Prayagraj shot dead
Murder
फाफामऊ स्थित शांतिपुरम में बृहस्पतिवार रात गोली मारकर ठेेकेदार की पत्नी की हत्या कर दी गई। घटना तब हुई जब वह पति व दो बच्चों संग बाजार से घर लौट रही थी। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हमलावरों के निशाने पर ठेकेदार थे लेकिन, गोली उनकी पत्नी को लग गई। देर रात मृतका के पति ने एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


मूल रूप से थरवई के धानापुर गांव के रहने वाले अजय सिंह चंदेल रेलवे में ठेेकेदारी करते हैं। मौजूदा समय में वह परिवार संग शांतिपुरम सेक्टर डी में किराये के मकान में रहते हैं। यहां दो बच्चों के अलावा पत्नी सुषमा (42) साथ रहती  थीं। बृहस्पतिवार शाम पति-पत्नी दोनों बच्चों को लेकर फाफामऊ बाजार खरीदारी करने गए थे। वहां से रात आठ बजे के करीब सभी पैदल ही वापस घर जाने लगे। अभी वह घर की ओर मुड़ने वाली गली के पास ही पहुंचे थे कि तभी वहां पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने असलहा निकालकर फायर झोंक दिया। यह देख सुषमा ने पति को धक्का देकर हटाया जिससे वह बगल में जा गिरे। लेकिन गोली खुद उनको जा लगी।
विज्ञापन


वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरीं तो पति व बच्चे चीखते हुए उनकी ओर भागे। तब तक हमलावर भाग निकले। सूचना मिली तो चौकी प्रभारी शेर सिंह मौके पर पहुंचे और जख्मी हालत में महिला को एसआरएन लेकर भागे। हालांकि रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में बच्चों व पति ने बताया है कि हमलावरों के निशाने पर ठेकेदार ही थे। हालांकि गोली उनकी पत्नी को लग गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक पुलिस परिजनों से पूछताछ में जुटी थी। सीओ सोरांव अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अजय ने अपने दूर के रिश्तेदार नीरज जायसवाल व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पूछताछ में यह बात सामने आई है कि एक मुकदमे की पैरवी को लेकर ठेकेदार अजय को कुछ दिनों से लगातार धमकी मिल रही थी। वह परिवार के ही एक युवक के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पैरवी कर रहे थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि रंजिश के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed