फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The woman who lodged a rape report on the BJP leader said, her life is in danger

भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती ने कहा, उसकी जान को खतरा

Sat, 27 Mar 2021 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
The woman who lodged a rape report on the BJP leader said, her life is in danger
sexual harassment - फोटो : demo pics
भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी और डॉ. अनिल द्विवेदी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती ने अपनी जान को खतरा बताया है। युवती शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से मुखातिब थी। उसने आशंका जताई कि जेल से छूटते ही भाजपा नेता उसकी हत्या करवा देगा। आरोप लगाया कि पुणे में पढ़ रहे उसके भाई की हत्या करा दी गई और उसका लगातार पीछा किया जा रहा है। युवती ने सुरक्षा की मांग की है। बताया कि उसने सीएम योगी से भी मिलने का समय मांगा है। वह वहां भी गुहार लगाएगी।
विज्ञापन


युवती ने पिछले साल भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी और डॉ. अनिल द्विवेदी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था।  युवती ने आरोप लगाया था कि पिस्टल की नोक पर श्याम प्रकाश के होटल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया था। युवती के मुताबिक 2011 में उसके पिता के साथ दुर्घटना हुई थी। इसके बाद परिवार पर बहुत कर्ज हो गया था। बाद में प्रतापगढ़ की संपत्ति को बेचने के सिलसिले में डा. अनिल द्विवेदी से मुलाकात हुई। उसके माध्यम से वह भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी से मिली। दोनों ने उसके साथ कई बार होटल में दुष्कर्म किया। बाद में ब्लैकमेल भी किया।
विज्ञापन


पहले तो वह सहती रही, फिर जब उसे एक तीसरे व्यक्ति के पास भेजने की बात कही गई तो उसके सब्र का बांध टूट गया। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने श्याम प्रकाश व अनिल को जेल भेज दिया। इसके बाद से ही केस वापस लेने के लिए उसे लगातार धमकी दी जा रही है। कुछ महीने पहले पुणे में उसके भाई की हत्या करवा दी गई। आजतक भाई के मोबाइल का पता नहीं चला। उसके इंस्टाग्राम का पासवर्ड भी बदल दिया गया। युवती ने कहा कि अगर श्याम प्रकाश जेल से बाहर आया तो उसकी जान नहीं बच सकती। उसने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed