फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The weather changed from rain Jmajm

झमाझम बारिश से बदला मौसम

Sat, 24 Sep 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 24 Sep 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
The weather changed from rain Jmajm
सुबह बारिश दोपहर में उमस, तापमान 33 डिग्री रहा - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद(ब्यूरो)। शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश से मौसम में अचानक बदलाव आ गया। वायरल इंफेक्शन और बुखार से पीड़ित लोगों की परेशानी और बढ़ गई। जो भीगे वो लोग भी जुकाम की चपेट में आ गए। पॉश इलाकों से लेकर पुराने मोहल्लों में हर तरफ जलभराव ने शहरियों के लिए भारी मुसीबत खड़ी कर दी है। नाले-नालियां जाम होने से स्थिति और बदतर हो गई। सिविल लाइंस में हर तरफ खोदाई होने से स्थिति बिगड़ गई। अल्लापुर, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, अलोपीबाग, सोहबतियाबाग आदि  मोहल्लों की स्थिति बेहद खराब रही। कोठापार्चा, नखास कोहना, मुट्ठीगंज, करेली में भी जलभराव से लोग परेशान रहे। सिविल लाइंस में भी कई सड़कों पर पानी भर गया। शहर के तमाम इलाकों में हुए जलभराव से लोगों को खासी परेशानी हुई। 
विज्ञापन

बारिश के चलते निरंजन पुल के नीचे दो से चार फीट तक पानी भर गया। इससे यहां काफी देर तक दोनों ओर से वाहनों का संचालन ठप हो गया। वहीं पुराने शहर में नाला जाम होने और बारिश के पानी से पुराने शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। इसकी वजह से लीडर रोड, काटजू रोड भी नहीं बची। लीडर रोड पर इलाहाबाद जंक्शन के सामने से लेकर पुष्पराज सिनेमा तक, काटजू रोड पर स्टेशन के सामने से मस्जिद तक, रामबाग चौराहा, लूकरगंज में अग्रसेन इंटर कालेज के सामने और आसपास भारी जलभराव हो गया। इसके अलावा शहर के कई अन्य मोहल्लों में जलभराव के चलते लोगों को दिक्कत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed