फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The way for teacher recruitment is also cleared in the constituent colleges of Allahabad University.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों में भी शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ

Thu, 05 Aug 2021 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Aug 2021 07:42 PM IST
सार

  • एडीसी में शिक्षकों के 125, राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 15 पद खाली
  • इविवि की एकेडमिक कौंसिल में मुहर लगने के बाद तेज हुई भर्ती की कवायद

विज्ञापन
The way for teacher recruitment is also cleared in the constituent colleges of Allahabad University.
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की एकेडमिक कौंसिल की बैठक में विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती पर मुहर लगने के बाद अब संघटक महाविद्यालयों में भी भर्ती का रास्ता साफ हो गया। हालांकि ज्यादातर कॉलेजों में पहले ही शिाक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी की चुकी हैं, लेकिन कुछ कॉलेजों में भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन


एकेडमिक कौंसिल की बैठक में यह भी तय हुआ है कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो क्वालीफाइंग होगी। ऐसे में संघटक कॉलेजों में भी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि परीक्षा तभी कराई जाएगी, जब अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक होगी।  वर्ष 2017 में संघटक महाविद्यालयों में भर्ती शुरू हुई थी, लेकिन इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) और राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में भर्ती नहीं हो सकी। एडीसी में शिक्षकों के 125 पद और राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में 15 पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन


अब इन दोनों ही महाविद्यालयों में भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि डीन कॉलेज डेवलपमेंट के स्तर से भर्ती की कवायद पहले ही शुरू की जा चुकी है। डीन कॉलेज डेवलपमेंट प्रो. पंकज कुमार ने बताया कि महाविद्यालयों से शिक्षकों के रिक्त पदों का विवरण मांगा गया था। कॉलेज ने विश्वविद्यालय के फैकल्टी रिक्रूटमेंट सेल को विवरण उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है और फैकल्टी रिक्रूटमेंट सेल में इसकी परीक्षण भी किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुलपति के पास शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव भेजा जाएगा और वहां से मंजूरी मिलते ही संघटक महाविद्यालयों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed