{"_id":"60a020ca8ebc3e8db97d2a49","slug":"the-wanted-criminal-was-shot-in-the-encounter-the-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में वांछित अपराधी को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में वांछित अपराधी को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 16 May 2021 12:58 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरवई थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने वांछित अपराधी राजाबाबू उर्फ मो. कासिम(27) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि चेकिंग के दौरान रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर जिले के अलग-अलग थानों में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अफसरों के मुताबिक, शनिवार रात 10 बजे के करीब थरवई थाना क्षेत्र के पान की पुलिया के पास चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे एक व्यक्ति को रोकने की कोशिश की गई। जिस पर वह बैरियर तोड़कर भागने लगा। साथ ही पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह नीचे गिर पड़ा। मौके पर पहुंचकर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। नाम पूछने पर पता चला कि वह कासिम है। पड़िला निवासी कासिम थरवई थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिस पर चोरी, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर के कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। सरायइनायत थाने में दर्ज मुकदमे में वह वांछित भी है। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पार्षद के निधन के संबंध में की अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार
भाजपा पार्षद रोहित मालवीय के निधन की सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी फैज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि भाजपा पार्षद रोहित मालवीय की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। जिसकी सूचना व्हाट्सएप ग्रुप मानव जागृति विकास समिति पर भी आई थी। उक्त सूचना पर पुराना कटरा निवासी फैज अहमद ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिससे पार्षद समर्थकों में पनप गया। उसका यह कृत्य समाज में शत्रुता, कटुता फैलाने वाला है। ऐसे में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन