फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The voters of the city never passed the first division in voting, 60 percent votes were cast only once in Phul

Prayagraj : मतदान में फर्स्ट डिवीजन कभी भी पास नहीं हुए शहर के मतदाता, फूलपुर में महज एक बार पड़े 60 फीसदी वोट

Thu, 28 Mar 2024 02:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Mar 2024 02:12 PM IST
सार

लोकतंत्र में मतदाता के एक-एक वोट की बड़ी भूमिका होती है। राजनीतिक दल व प्रत्याशी इसकी ताकत को जानते हुए लगातार मतदाताओं से संपर्क भी करते हैं। लेकिन फिर भी मतदाता घर से नहीं निकल रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो इलाहाबाद लोकसभा सीट पर अबतक सबसे अधिक मतदान वर्ष 1984 के चुनाव में देखने को मिला।

विज्ञापन
The voters of the city never passed the first division in voting, 60 percent votes were cast only once in Phul
मतदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग, जिला प्रशासन और राजनीतिक दलों की ओर से लगातार अभियान चलाए जाते हैं लेकिन मतदाता घर से निकलकर अपने वोट का इस्तेमाल करने से गुरेज करते हैं। यह इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इलाहाबाद लोकसभा सीट पर अबतक कभी भी 60 प्रतिशत मतदान नहीं हो सका है। वहीं, फूलपुर संसदीय सीट पर महज एक बार ही 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन


लोकतंत्र में मतदाता के एक-एक वोट की बड़ी भूमिका होती है। राजनीतिक दल व प्रत्याशी इसकी ताकत को जानते हुए लगातार मतदाताओं से संपर्क भी करते हैं। लेकिन फिर भी मतदाता घर से नहीं निकल रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो इलाहाबाद लोकसभा सीट पर अबतक सबसे अधिक मतदान वर्ष 1984 के चुनाव में देखने को मिला। इस चुनाव में कुल 56.08 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन


इस चुनाव में वोटरों की बढ़ोतरी का श्रेय लोकप्रिय प्रत्याशी बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को जाता है। अमिताभ इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी थे। इलाहाबाद लोकसभा सीट पर सबसे कम मतदान 1988 के उपचुनाव में हुआ। अमिताभ बच्चन के बाद हुए इस चुनाव में महज 28.39 प्रतिशत वोट पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फूलपुर लोकसभा सीट पर भी सबसे अधिक मतदान वर्ष 1984 में ही हुआ था। इस चुनाव में फूलपुर की सीट से जनता दल के प्रत्याशी रामपूजन पटेल ने जीत हासिल की थी। इस संसदीय सीट पर सबसे कम मतदान 2018 के लोकसभा उपचुनाव में हुआ। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य निर्वाचित हुए थे। उनकी लोकप्रियता के बावजूद चुनाव में महज 37.39 प्रतिशत लोगों ने ही वोट डाले थे।

इलाहाबाद में नौ और फूलपुर में सात बार 50 फीसदी से कम हुआ मतदान

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर अबतक कुल 17 बार लोकसभा के चुनाव हुए हैं। इनमें से नौ बार 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है। वहीं, फूलपुर लोकसभा सीट पर अबतक कुल 18 लोकसभा चुनाव हुए हैं। इनमें से सात बार 50 फीसदी से कम मतदान हुआ है।

इलाहाबाद संसदीय सीट पर अबतक का मतदान प्रतिशत 2019 - 50.73

2014 - 53.44
2009 - 43.41

2004 - 42.13
1999 - 45.98

1998 - 47.40
1996 - 36.48

1991 - 39.27
1989 - 43.26

1988 - 28.39
1984 - 56.08

1977 - 52.85
1962 - 53.01

1957 - 51.50
1951 - 40.21

फूलपुर संसदीय सीट पर अबतक का मतदान प्रतिशत

2019 - 50.86
2018 - 37.39

2014 - 50.20
2009 - 38.69

2004 - 53.58
1999 - 58.38

1998 - 57.61
1996 - 47.90

1991 - 47.80
1989 - 54.39

1984 - 61.03
1980 - 53.42

1977 - 53.42
1962 - 47.15

1957 - 38.62
1951 - 35.66

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed