फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The villagers burnt the camel and hit the truck, the driver escaped

ऊंट को टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने फूंका, चालक फरार

Tue, 07 Jan 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
The villagers burnt the camel and hit the truck, the driver escaped
झूंसी के ख्रबर से जुड़ी फोटो - फोटो : JHUSI
ऊंट को टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने फूंका, चालक फरार
विज्ञापन

हादसे में ऊंट पर सवार युवक समेत दो हुए जख्मी, मची रही अफरा-तफरी
झूंसी/हनुमानगंज सरायइनायत थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में मां एंद्रीय धाम के पास सोमवार की शाम दो ऊंटों को टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक का पीछा कर ग्रामीणों ने उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग बुझाई गई। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे।
सोमवार की शाम तकरीबन पौने आठ बजे झूंसी की ओर जा रहा ट्रक जमुनीपुर गांव के पास पहुंचने पर अनियंत्रित हो गया। इस दौरान बेकाबू ट्रक ने उधर से गुजर रहे दो ऊंटों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दोनों ऊंटों पर सवार धारा यादव (45) निवासी उत्तरी कोटवा तथा ननकू यादव (20) निवासी दक्षिणी कोटवां जख्मी हो गए। धारा की हालत गंभीर बनी हुई थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। उधर, हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक ने झूंसी के चमनगंज गांव में भी किसी ग्रामीण को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। इसी बीच ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। भारी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग बुझाई जा सकी। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed