फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The village boss made of the toss, luck gave the village head with Bhunwarlal.

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव: किस्मत ने दिया भुंवरलाल का साथ, टॉस से बने गांव के 'बॉस'

Sun, 02 May 2021 07:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 May 2021 07:27 PM IST
सार

  • सोरांव के करौंदी  गांव में दो प्रत्याशियों को मिले एक बराबर 170-170 वोट

विज्ञापन
The village boss made of the toss, luck gave the village head with Bhunwarlal.
Coin toss

विस्तार

प्रयागराज में दो प्रत्याशियों को मिले बराबर वोट के बाद टॉस से ग्राम प्रधान का फैसला किया गया। सोरांव विकास खंड के करौदी गांव में मतगणना के बाद अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्राम प्रधान के पद पर चुनाव लड़ रहे भुंवरलाल और राज बहादुर को एक बराबर 170-170 वोट मिल गए। इससे मामला खटाई में पड़ता नजर आ रहा था।
विज्ञापन


काफी देर विचार विमर्श और दोनों प्रत्याशियों की सहमति के बाद टॉस कराने का निर्णय लिया गया। आरओ सुरेशचंद्र यादव ने दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में टॉस किया। किस्मत के धनी भुंवरलाल के हिस्से में गांव की प्रधानी आ गई। इससे उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। उत्तर प्रदेश में संभवतः यह पहला मामला है जहां टॉस के माध्यम से जीत और हार का फैसला किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed