{"_id":"5f8c8de88ebc3e9be602005e","slug":"the-victim-who-accused-the-bahubali-mla-vijay-mishra-of-rape-also-handed-over-screen-shots-of-graphic-video-chats","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़ित ने अश्लील वीडियो चैट के स्क्रीन शॉट भी सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़ित ने अश्लील वीडियो चैट के स्क्रीन शॉट भी सौंपे
Mon, 19 Oct 2020 12:18 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने पुलिस को अश्लील वीडियो चैट के स्क्रीनशॉट भी सौंपे है। आरोप है कि जबरन धमकाकर उससे अश्लील चैटिंग की जाती थी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि लगातार उत्पीड़न से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। जिसके बाद 2016 में वह मुंबई चली गई। लेकिन वहां भी उसे चैन से नहीं रहने दिया गया। आरोप है कि विधायक धमकाकर उसे अश्लील वीडियो चैटिंग के लिए मजबूर करता था। इससे पहले धनापुर में 2014 में दुष्कर्म करने के दौरान वहां रखे हथियारों को दिखाकर भी उसे धमकाया था।
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला।
यह भी आरोप लगाया कि विधायक ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली थी और इसके सहारे उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी बताया है कि तहरीर के साथ ही वह अश्लील वीडियो चैट के स्क्रीनशॉट भी लगा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर में जो भी आरोप लगाए गए हैं उसकी जांच की जा रही है। स्क्रीनशॉट की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।
विधायक विजय मिश्र
- फोटो : facebook