फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The uproar continued for two and a half hours in CHC, a woman died

Prayagraj News: सीएचसी में ढाई घंटे तक चलता रहा हंगामा, महिला की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The uproar continued for two and a half hours in CHC, a woman died
सुहास। कोरांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में नेशनल हाईवे मार्ग पर मंगलवार रात 11 बजे के करीब ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस होने के बाद भी परिजन ढाई घंटे तक हंगामा करते रहे। घायल महिला की सीएचसी में मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सावित्री देवी पत्नी जंगीलाल निवासी ग्राम पटेहरी थाना कोरांव अपने पति जंगीलाल व बेटा सुनील पांच वर्ष के साथ गांव के ही एक ई-रिक्शा से अपने मायके निमंत्रण के लिए गए थे। वापसी में रामपुर गांव में नेशनल हाईवे मार्ग पर ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा सवार तीन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

ई रिक्शा चकनाचूर हो गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले गई। जहां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रेफर के बाद करीब ढाई घंटे तक परिजन अस्पताल में हंगामा करते रहे। जहां सावित्री ने दो बजे के करीब दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक सावित्री को दो बेटे तथा एक बेटी है। मृतक के पति जंगीलाल का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। एंबुलेंस खड़ी थी। बार-बार कहने के बाद भी परिजन सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed