फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The transaction was worth killing Dudnath

रुपये के लेनदेन में हुआ दूधनाथ का कत्ल

Mon, 30 May 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 30 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
The transaction was worth killing Dudnath
Murder
सोरांव में सराय गोपाल के दूधनाथ मौर्या का कत्ल रुपये के लेनदेन में हुआ था। शनिवार सुबह शव नवाबगंज इलाके में खून से लथपथ शव मिलने के बाद देररात शिनाख्त हो सकी थी। मृतक दूधनाथ के अपहरण की रिपोर्ट सोरांव थाने में दर्ज थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने दूधनाथ की पत्नी नीलम की तहरीर पर जितेंद्र और उसके दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी की बोलेरो को सोरांव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


सोरांव का दूधनाथ मौर्या खेती के अलावा बोलेरो किराये पर चलवाता है। उसकी दोस्ती जितेंद्र नामक युवक से थी। जो जलनिगम में नौकरी करता है और उसकी तैनाती लालगोपालगंज में है। वह नवाबगंज के रेरुआ गांव में किराए पर रहता है। बताया जाता है कि छह माह पहले दूधनाथ ने नई बोलेरो खरीदी। जितेंद्र ने दूधनाथ से यह कहकर बोलेरो ले ली कि वह बोलेरो जलनिगम में लगवा देगा और उसे 30 हजार रुपये महीना मिलेगा। दूधनाथ ने बोलेरो जितेंद्र को दे दी। कई माह बाद भी जितेंद्र ने दूधनाथ को एग्रीमेंट का कागज और किराए की रकम नहीं दी। इस पर दूधनाथ ने जितेंद्र पर दबाव बनाया। 26 मई को जितेंद्र दो दोस्तों के साथ दूधनाथ के घर पहुंचा। बातचीत के बाद दूधनाथ को अपने साथ बोलेरो में लेकर चला गया। दूधनाथ के घरवालों ने जितेंद्र से संपर्क किया लेकिन उसका मोबाइल बंद था।
विज्ञापन


जिसके बाद दूधनाथ की पत्नी सोरांव में थाने पति के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। शनिवार रात नवाबगंज में मिले शव की शिनाख्त दूधनाथ के रूप में हुई तो सोरांव पुलिस सक्रिय हो गई। जितेंद्र के रेरुआ स्थित किराए के कमरे में दबिश दी तो कमरे में खून के छीटे, दीवार पर गोली के निशान और 315 बोर का एक खोखा बरामद हुआ है। हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया था। इसके बाद दूधनाथ हत्याकांड की गुत्थी काफी हद तक सुलझ गई। पुलिस जीतेंद्र की तलाश में लगी है। प्रतापगढ़ के हथिगवंा इलाके से पुलिस ने जितेंद्र की बोलेरो बरामद कर ली है। लेकिन वह फरार है। पुलिस इस मामले में तीन को उठाकर पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed