ट्रेन रोकने के लिए जंक्शन पहुंच गए सर्राफा कारोबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारी पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके धरना प्रदर्शन से आम लोगों को अब काफी परेशानी होने लगी है। सोमवार को कारोबारियों ने नये यमुना पुल पर चक्काजाम लगा दिया था। इस वजह से आम राहगीरों को काफी परेशानी हुई। चक्काजाम की वजह से पुल पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। अब इसी क्रम में प्रयाग सर्राफा मंडल के बैनर तले कारोबारी शुक्रवार को जंक्शन पहुंच गए।
यहां कालका मेल के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही काफी तादाद में लोग उसके इंजन के आगे जाकर खड़े हो गए। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने कारोबारियों को वहां से हटने का आग्रह किया। बड़ी मुश्किल से लोग रेलवे ट्रैक से हटे। बाद में कालका मेल दिन में 12.30 बजे के बाद ही रवाना हो सकी। यहां व्यापारी नेता कुलदीप सोनी, संजय वर्मा, प्रशांत अग्रवाल आदि के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।