{"_id":"5e0e42b88ebc3e87c20e5f5c","slug":"the-train-passed-over-the-farmer-at-the-railway-crossing-narrowly-escaped-naini-news-ald2646326196","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के ऊपर से गुजरी ट्रेन, बाल भी नहीं हुआ बाँका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के ऊपर से गुजरी ट्रेन, बाल भी नहीं हुआ बाँका
Fri, 03 Jan 2020 01:18 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
Prayagraj
Prayagraj
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
घूरपुर के रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन के नीचे आने के बावजूद बचा व्यक्ति ट्रैक के बीच में ले?
- फोटो : NAINI
रेलवे क्रासिंग पर किसान के ऊपर से गुजरी ट्रेन, बाल-बाल बचा
घूरपुर का मामला, पुलिस भी पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
घूरपुर । गुरुवार को दोपहर घूरपुर के रेलवे क्रासिंग पर 45 वर्षीय एक व्यक्ति अचानक बंद रेलवे फाटक को पार करने लगा। उसी समय वह लड़खड़ा कर रेलवे ट्रैक पर आ गिरा। इससे पहले की वह उठकर रेलवे ट्रैक से हट पाता, कि ट्रेन आ गई । उस व्यक्ति ने बिना धैर्य खोए ही रेलवे लाइन की दोनों पटरियों के बीच में लेट गया और ट्रेन के गुजरने का इंतजार करने लगा। ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे ट्रैक के बीचों बीच बेहोश पड़े उस व्यक्ति के पास जब लोग पहुंचे तो देखा कि उसकी सांसे चल रही हैं। कुछ पल में वह होश में भी आ गया।
क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी राम लखन निषाद गुरुवार को घूरपुर बाजार से घर जा रहे थे। अचानक रेलवे फाटक बंद होने के कारण वे फाटक के नीचे से गुजरते हुए रेलवे ट्रैक पार करने लगे। तभी लड़खड़ा कर रेलवे ट्रैक पर ही गिर पड़े और उसी समय ट्रेन आ गई। ट्रेन के गुजरने के बाद वहां मौजूद लोगों ने राम लखन निषाद को जब जीवित देखा तो सभी को यह हैरानी होने लगी कि उक्त व्यक्ति के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई और उसे कहीं खरोच भी नहीं आई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा उक्त व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि उसे कहीं कोई चोट नहीं है। तब तक उसके घरवाले भी पहुंच गए। सभी लोग उसे लेकर घर चले गए।

घूरपुर के रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन के नीचे आने के बावजूद बचा व्यक्ति ट्रैक के बीच में ले?- फोटो : NAINI