फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The trade association will organize a 'shastra pujan' (worship of weapons/tools).

Prayagraj News: व्यापार मंडल करेगा शस्त्र पूजन का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The trade association will organize a 'shastra pujan' (worship of weapons/tools).
शस्त्र पूजन का निर्णय लेते प्रयागराज व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : Self
प्रयागराज व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित जिला कार्यालय में हुई। इसमें मंगलवार, 20 अक्तूबर को विजयादशमी पर भव्य शस्त्र पूजन के आयोजन का निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम होटल रोज वुड, सिविल लाइंस में होगा।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश भर के व्यापारी और उद्योगपति सहभाग करेंगे। जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने शस्त्र पूजन को सनातन परंपरा का प्रतीक बताया। उन्होंने व्यापारियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने को कहा। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने की और संचालन नगर उपाध्यक्ष धीरज केसरवानी ने किया।
विज्ञापन

संगठन ने धार्मिक आयोजनों की मर्यादा बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। चौकी व रामलीला कमेटियों से अपील की गई कि केवल धार्मिक प्रसंगों से संबंधित झांकियां निकाली जाएं। अश्लील नृत्य, गाने और द्विअर्थी संवादों वाली झांकियों पर रोक लगाई जाए। इससे धार्मिक आयोजनों की पवित्रता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed