फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The teenager struggled with the killer before dying

किशोरी के शरीर पर मिले खरोंच के निशान, टूटा हुआ था एक दांत

Sat, 11 Jan 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
The teenager struggled with the killer before dying
बारा के लोहगरा बाजार में महिला की हत्या के बाद मौके पर ग्रामीणों से पूछतांछ करती पुलिस - फोटो : NAINI
नैनी। मुंगारी टोल प्लाजा के समीप किशोरी की गला दबाकर हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर यह भी कहा जा रहा है कि दम तोड़ने से पहले किशोरी ने बचने के लिए जमकर संघर्ष भी किया था। उसके शरीर पर खरोंच के निशान थे जबकि एक दांत भी टूटा था। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर डेढ़ घंटे से भी कम वक्त में हत्यारा वारदात को अंजाम देकर कैसे भाग निकला।
विज्ञापन

जिस जगह लाश मिली, वहां से चंद कदमों की दूरी पर टोल प्लाजा है। यहां दर्जन भर से ज्यादा लोग हर वक्त मौजूद रहते हैं। लेकिन किसी ने भी इस घटना को नहीं देखा। गांव के कुछ लोगों ने आशंका जताई कि हो सकता है इस कांड के तार टोल प्लाजा से ही जुड़े हों क्योकि वहां पर अधिकांशत: आपराधिक प्रवृत्ति के लोग ही रहते हैं। उलझाने वाली बात यह है कि हत्यारे ने न सिर्फ हत्या की बल्कि उसके मोबाइल से कॉल हिस्ट्री व कांटेक्ट लिस्ट भी मिटा दी। इसका मतलब यह है कि वह पूरी प्लानिंग से आया था। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाने की है कि आखिर कैसे डेढ़ घंटे के भीतर ही इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर कातिल भाग निकला। दरअसल किशोरी के घर से निकलने व उसकी मौत की खबर घर पहुंचने में बमुश्किल डेढ़ घंटे का वक्त लगा।
विज्ञापन

एक खास बात यह भी है कि कोई दूर का या बाहरी व्यक्ति सरेशाम और एकदम खुलेआम हत्या करने के बाद तत्काल वहां से भगेगा, न कि वहां रुकेगा। जाहिर सी बात है कि कातिल वहीं कहीं आस-पास का ही रहने वाला है, जो ये खेल करके वहां से आराम से चला गया। कुछ लोगों ने यह भी आशंका जताई कि हो सकता है कि किशोरी की हत्या हुई कहीं और हो लाश यहां लाकर फेंकी गई हो। किशोरी के शरीर पर खरोंच के निशान हैं। उसका एक भी दांत टूटा हुआ है। जिससे माना जा रहा है कि दम तोड़ने से पहले किशोरी ने जमकर संघर्ष भ किया थ। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed