{"_id":"64e84d4519e71d56c70a9af4","slug":"the-team-from-delhi-inquired-about-the-health-of-atiq-s-minor-sons-asked-whether-they-were-getting-food-and-c-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: दिल्ली से आई टीम ने अतीक के नाबालिग बेटों का लिया हालचाल, पूछा- खाना और साफ पानी मिलता है कि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: दिल्ली से आई टीम ने अतीक के नाबालिग बेटों का लिया हालचाल, पूछा- खाना और साफ पानी मिलता है कि नहीं
Fri, 25 Aug 2023 12:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:12 PM IST
सार
धूमनगंज में 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने अतीक के घर पर छापा मारा था। वहां अतीक के दो नाबालिग बेटे मिले थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने धूमनगंज के बाल सुधार गृह में दाखिल करा दिया था।
विज्ञापन
बाल गृह, राजरूपपुर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिल्ली से शहर पहुंची एक टीम ने बृहस्पतिवार को राजरूपपुर बाल सुधार गृह में रह रहे अतीक के दोनों नाबालिग बेटों का हालचाल लिया। टीम ने दोनों से खाने और साफ पानी मिलने के बारे में जानकारी ली। दवा तथा अन्य सुविधाओं के बारे में भी उनसे बातचीत की। एनजीओ ने यह भी पता लगाने का प्रयास किया कि उनका किसी तरह का कोई उत्पीड़न तो नहीं हुआ। इस दौरान बाल सुधार गृह के अधिकारी और डीपीओ भी मौजूद रहे। टीम में एनजीओ के लोग और वकील शामिल रहे।
विज्ञापन
धूमनगंज में 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने अतीक के घर पर छापा मारा था। वहां अतीक के दो नाबालिग बेटे मिले थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने धूमनगंज के बाल सुधार गृह में दाखिल करा दिया था। बृहस्पतिवार को दिल्ली से एनजीओ की एक टीम बाल सुधार गृह पहुंची और अतीक के दोनों बेटों का हालचाल लिया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि उन्हें क्या खाना मिलता है, साफ पानी मिलता है या नहीं। तबीयत खराब होने पर डॉक्टर और दवाओं की क्या व्यवस्था रहती है। उन पर कोई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई तो नहीं की गई।
विज्ञापन