फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The sun broke the heat of cold, sunshine blossomed

सूरज ने तोड़ा ठंड का गुमान

Tue, 07 Jan 2020 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
The sun broke the heat of cold, sunshine blossomed
The sun broke the heat of cold, sunshine blossomed - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सोमवार को घना कोहरा छंटने के बाद चमके सूरज ने ठंड का गुमान तोड़ दिया। बर्फीली हवाओं के प्रभाव से करीब 15 दिन कड़ाके की ठंड से परेशान लोगों को खिली धूप ने राहत दी। दिन का अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़ गया। वहीं रात में हवा में आई तेजी से न्यूनतम तापमान लुढ़क गया। इससे रात और सर्द हो गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मौसमी उलटफेर में ओला वृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से ही सूरज की चमक दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई। धूप खिली तो लोग छत पर पहुंच गए। किसी ने गेहूं धोकर फैलाया तो अधिकांश ने कपड़ों की सफाई कर सुखाए। लोग दिन में धूप का आनंद लेते रहे। की दिनों बाद लोगों को दिन में तो ठिठुरन से राहत मिली, लेकिन रात में लोग टोपी के साथ दस्ताने पहनने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री से छलांग लगाकर 22.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री से कम होकर 7.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वातावरण में नमी का स्तर भी कम होकर 100/47 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो.एचएन मिश्रा के मुताबिक तापक्रम का अचानक बढ़ना मौसम में उलटफेर करा सकता है। कहीं बादल छाएंगे तो कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी कर 24 से 48 घंटे में एक बार फिर तापमान घटने का पूर्वानुमान जताया है।

सर्द हवाओं से संभालें दिल
ठंडी बर्फीली हवाओं से गिरता तापमान और कड़क हुई ठंड दिल के लिए ठीक नहीं हैं। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में दिल के रोगियों की भरमार है। एसआरएन के डॉ. पीयूष सक्सेना के मुताबिक इन दिनों दिल संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या करीब 25 फीसदी बढ़ी है। एंजाइना पेन, फेफड़ों में संक्रमण, धमनियों में सिकुड़न और रक्त संचार बाधित होने की शिकायतें लेकर मरीज आ रहे हैं। उन्होंने सलाह दी है कि जाड़े के इस मौसम में कान, हाथ, पैर के साथ पूरे शरीर को गरम कपड़ों से ढंक कर ही बाहर निकलें। उच्च रक्तचाप के मरीज हैं तो चिकित्सक की सलाह से जांच कराकर दवाएं लें। पीने के लिए गुनगुना पानी और ताजा सुपाच्य भोजन ही करें। डॉ. पीयूष ने ठंडे पानी से नहाने को आत्मघाती बताया है। कहा गुनगुना पानी ही स्नान में प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed