{"_id":"57781c9a4f1c1bd04979b953","slug":"the-strategy-will-be-to-strike-shivgopal-arriving","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के लिए बनेगी रणनीति, पहुंच रहे शिवगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के लिए बनेगी रणनीति, पहुंच रहे शिवगोपाल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें वेतन आयोग के विरोध में 11 जुलाई से होने वाले रेल चक्का जाम की रणनीति बनाने के लिए ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र रविवार को इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। यहां नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) और स्थानीय ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ वे बैठक करेंगे। बैठक में नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस) के पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है। एआईआरएफ महामंत्री शाम को स्टेशन परिसर में रेल चक्काजाम को लेकर एक सभा को भी संबोंधित करेंगे।
शिवगोपाल मिश्र के इलाहाबाद आगमन को लेकर एआईआरएफ से जुड़ी एनसीआरएमयू के पदाधिकारी रविवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिनभर भागदौड़ करे रहे। बताया जा रहा है कि 11 जुलाई से होने वाली देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति को लेकर शिवगोपाल स्थानीय नेताओं से मंथन करेंगे। एनसीआरएमयू के मंडल मंत्री एसएन ठाकुर ने बताया कि स्टेशन के सिटी साइड में होने वाली सभा में अन्य यूनियनों के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। हड़ताल को ही लेकर एनसीआरईएस के मंडल मंत्री गोबिंद सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में केंद्र सरकार की मजदूरी विरोधी नीतियों की आलोचना हुई। निर्णय लिया गया कि कर्मचारी आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। इस दौरान बेचन अली, आलोक सहगल, राजीव वर्मा, राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर शाम को प्रयागराज एक्सप्रेस की रवानगी के समय एक बार फिर से एनसीआरईएस और एनसीआरएमयू से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकारके खिलाफ नारेबाजी की।