धर्मसंसद में तैयार होगी उज्जैन कुंभ की रणनीति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिविर में छह फरवरी को होने वाली धर्मसंसद में 22 अप्रैल से शुरू उज्जैन कुंभ की रणनीति के साथ अविरल गंगा के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और शंकराचार्य के प्रतिनिधि शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की देखरेख में धर्मसंसद में संतों की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों को अतिंम रूप दिया जा रहा है।
धर्म संसद से पूर्व पाँच फरवरी को शंकराचार्य की माघ मेले में मौजूद संस्थाओं के प्रमुखों से बातचीत होगी। बीते वर्ष के धर्म संसद में हुए निर्णयों की समीक्षा भी की जाएगी। धर्मसंसद में विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न संप्रदाय के संत महात्मा मौजूद रहेंगे।