{"_id":"575dbb764f1c1b7d3f11be97","slug":"the-statement-said-amit-keshav-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित के बयान पर केशव ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित के बयान पर केशव ने दी सफाई
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की बेंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बनाए जाने को लेकर अमित शाह के बयान का भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शुरू होने से ठीक पहले खंडन कर अपनी ओर से मामले का पटाक्षेप कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार दोपहर 12 बजे हाईकोर्ट पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर सफाई दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव की मौजूदगी में उन्होंने कार्यकारिणी के सामने साफ कहा, अमित शाह ने बेंच को लेकर कोई बयान ही नहीं दिया है। इसे लेकर मीडिया में जो कुछ भी छापा गया है, वह गलत है। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से इस सफाई के बाद हाईकोर्ट बार ने इस मुद्दे पर अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों आगरा के कई अधिवक्ताओं से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान अमित शाह ने हाईकोर्ट की बेंच को लेकर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया था। इससे संबंधित समाचार मीडिया में आने के बाद हाईकोर्ट के वकील आक्रोशित हो गए। बयान के विरोध में उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक असफल करने तक की चेतावनी दे डाली। अधिवक्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से बयान पर स्पष्टीकरण भी मांगा।
शनिवार को भी कुछ वकीलों ने केशव मौर्य का घेराव किया था। मगर तब अमित शाह से वार्ता न हो पाने के कारण प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्टीकरण दे पाने में असमर्थता जताई थी। रविवार को केशव मौर्य खुद हाईकोर्ट पहुंचे और वकीलों के सामने साफ तौर पर कहा, अमित शाह ने किसी से भी ऐसा कुछ नहीं कहा है, जैसा मीडिया में छपा है। स्पष्टीकरण का स्वागत करते हुए बार के अध्यक्ष राधाकांत ओझा और महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा, उन्हें पहले से भी इस बात का भरोसा था कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला।ी फुर्सत नहीं दिखती है। उनका इरादा चुनाव जिताऊ वादों को परोस कर सत्ता हथियाना भर है।