{"_id":"233ce174b1d360a33d04c410e60237cc","slug":"the-spoil-with-the-vicious-robbers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के माल के साथ शातिर लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के माल के साथ शातिर लुटेरे गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 19 Jun 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। शहर में लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बने चार शातिर लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से फैक्ट्री मेड पिस्टल, तमंचा, एक सोने की अंगूठी और बाली, एक मोटर साइकिल, पांच मोबाइल, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और 630 रुपया बरामद हुआ है। लुटेरों के दो अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
क्र ाइम ब्रांच के इंटेलिजेंस विंग के प्रभारी विनोद कुमार सिंह और एसओ कैंट शंभूनाथ तिवारी हमराहियों के साथ बुधवार रात ट्रैफिक चौराहे के पास मौजूद थे। तभी बेली की ओर दो संदिग्ध युवक बाइक पर आते दिखे। पुलिस को देखकर बाइक पीछे मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर बाइक सवार अमरोहा जिले के कुरैली मोहल्ला के वसीम और गाजियाबाद जनपद के मोहल्ला यासिनगढ़ी थाना मसूरी के फुरकान को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ मेें दोनों ने बताया कि अर्सी और राजू के साथ शहर के खुल्दाबाद, राजरूपपुर, मीरापुर, करेली इलाके में लूट और चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
पूछताछ में पता चला कि उनके दो साथी कोतवाली इलाके के जानसेनगंज का अंकित वर्मा और अतरइसुईया के दरियाबाद मोहल्ले का जितेंद्र केशरवानी उर्फ राजू बेली अस्पताल के पास मौजूद हैं। पुलिस ने घेरेबंदी कर अंकित और जितेंद्र केशरवानी को भी दबोच लिया। पूछताछ में बताया कि अंकित वर्मा की सराफा की दुकान है। चोरी और लूट का जेवर उसी की दुकान पर बेचा जाता है। पूछताछ में गिरोह के दो अन्य सदस्यों करेली के अर्सी और राजू का नाम सामने आया है। जो इनके साथ लूट और चोरी की घटना में साथ रहते हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एसओ कैंट शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि पकड़े आरोपी अंकित वर्मा के खिलाफ कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में पिछले दिनों शहर में हुई कई लूट और चोरी की घटना का खुलासा हो सकता है।